केजरीवाल के डिनर में शामिल हुए जेटली, कांग्रेस का तंज-बदले बदले सरकार नजर आते हैं
Recommended Video

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में गुरुवार की सर्द शाम एक चौंकाने वाली खबर लेकर सामने आई, दरअसल कल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक डिनर आयोजित किया था, जिसमें केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली पूरी गर्मजोशी से शामिल हुए। इस डिनर मीट के दौरान दोनों पास में बैठे, मुस्कुराते और बात करते नजर आए, दोनों के खुशनुमापलों की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी है। दोनों की इस नजदीकियों को देखकर डिनर में आए अन्य लोग भी काफी हैरान थे।

लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि एक-दूसरे की जमकर आलोचना करने वाले, एक-दूसरे को भ्रष्ट कहने वाले और मानहानि का मुकदमा करने वाले केजरीवाल और जेटली आमने-सामने इतने सहज कैसे हैं। दरअसल हुआ यूं कि गुरुवार को दिल्ली में जीएसटी कौंसिल की बैठक थी, जो शाम देर तक चली लेकिन इस मीटिंग में बहुत सारी चीजें ऐसी थीं जिन पर फैसला नहीं हो पाया इसलिए कौंसिल के सदस्यों के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने डिनर आयोजित कर दिया, जिसमें जेटली शामिल हुए।
दिल्ली के मशहूर फाइव सेंसेज गार्डन में था डिनर
ये डिनर दिल्ली के मशहूर फाइव सेंसेज गार्डन में आयोजित किया था। मीटिंग के बाद सीएम केजरीवाल सीधे डिनर स्थल पर पहुंच गए थे और उन्होंने मनीष सिसोदिया को जिम्मेदारी दी थी कि वे जीएसटी कौंसिल के सदस्यों को लेकर वहां पहुंचें। इस दौरान उन लोगों ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। फिलहाल सभी नेता भोजन की टेबल पर एक साथ काफी सहज और खुश दिखे लेकिन इनलोगों की खुशी कांग्रेस को पची नहीं और उसने इस बात पर तंज कसने का मौका नहीं छोड़ा।
कांग्रेस को लगी मिर्ची
कांग्रेस नेता अजय माकन ने इस डिनर पर तंज कसते हुए कहा है कि बदले-बदले से सरकार नजर आते हैं.वाह केजरीवाल जी वाह! क्या पुरानी दिखावटी कुश्ती का ड्रामा ख़त्म?
‘बदले बदले से मेरी सरकार नज़र आते हैं’
— Ajay Maken (@ajaymaken) January 18, 2018
वाह केजरीवाल जी वाह!
क्या पुरानी दिखावटी कुश्ती का ड्रामा ख़त्म?
तभी गडकरी जी ने गोवा चुनाव से पूर्व-केजरीवाल पार्टी को भाजपा की मदद करने वाला बताया था।
‘Gadkari: “AAP will ensure BJP win”...’https://t.co/jrCibI7pPV pic.twitter.com/paUCfrHnbc












Click it and Unblock the Notifications