ऐश्वर्या ने सलमान को बताया था ' Gorgeous Man', पुराना वीडियो वायरल होने पर याद आई प्रेमकहानी

नई दिल्ली, 22 जून। बॉलीवुड की ऐसी कई प्रेम कहानियां जो अधूरी रह गईं लेकिन उनका जिक्र हुए बिना इश्क की दास्तां पूरी नहीं होती। ऐसी ही एक लवस्टोरी है ऐश्वर्या राय और सलमान खान की, जिसने भयानक रूप अख्तियार कर लिया था और जिसके कारण ऐश्वर्या राय को कहना पड़ा था कि 'सलमान खान उनके लिए एक बुरे सपने की तरह हैं, जिसे वो कभी भी याद नहीं करना चाहती हैं, अच्छा हुआ सबकुछ बहुत जल्द खत्म हो गया।'

वायरल हुआ ऐश्वर्या राय का पुराना वीडियो

वायरल हुआ ऐश्वर्या राय का पुराना वीडियो

आज दोनों ही सितारे अलग-अलग राहों में बहुत आगे निकल आए हैं। जहां ऐश्वर्या राय आज मिसेज अभिषेक बच्चन और आराध्या बच्चन की मां के रूप में एक खुशहाल जिंदगी गुजार रही हैं तो वहीं दूसरी ओर सलमान खान आज भी अविवाहित हैं, हालांकि ऐश्वर्या से ब्रेकअप होने के बाद सलमान का नाम कई हसीनाओं से जुड़ा लेकिन सलमान ने कभी भी किसी भी रिलेशनशिप की पुष्टि नहीं की।

ऐश्वर्या ने सलमान को बताया था ' Gorgeous Man'

ऐश्वर्या ने सलमान को बताया था ' Gorgeous Man'

अब आप सोच रहे होंगे कि आज ऐश्वर्या और सलमान के रिलेशन की बातें क्यों हो रही हैं, तो इसके पीछे एक खास वजह है एक पुराना वीडियो क्लिप, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें ऐश्वर्या राय ने शरमाते हुए सलमान खान को 'गॉर्जस पुरुष' कहा था। दरअसल ये वीडियो सिमी ग्रेवाल के चैट शो का है।

Video देखें: ऐश्वर्या ने सलमान को बताया था ' Gorgeous Man'

 आप सबसे ज्यादा सेक्सी और गॉर्जस पुरुष किसे कहेंगी?

आप सबसे ज्यादा सेक्सी और गॉर्जस पुरुष किसे कहेंगी?

जिसमें शो की होस्ट सिमी ग्रेवाल ने ऐश्वर्या राय से पूछा था कि आप सबसे ज्यादा सेक्सी और गॉर्जस पुरुष किसे कहेंगी? जिस पर ऐश्वर्या थोड़ी देर के लिए चुप हो जाती हैं और फिर कहती हैं कि क्या आप अपने सवाल में गॉर्जस को चार्मिंग से रिप्लेस कर सकती हैं? जिस पर सिमी हंसते हुए कहती हैं सबसे ज्यादा सेक्सी और चार्मिंग कुछ अटपटा नहीं हैं।

ऐश्वर्या ने शरमाते हुए लिया था सलमान का नाम

ऐश्वर्या ने शरमाते हुए लिया था सलमान का नाम

फिर ऐश्वर्या बोलती हैं कि 'मैं ऐसे इंसान का नाम लेना चाहूंगी जो हाल ही में बेस्ट इंडियन मैन की लिस्ट में इंटरनेशनल लेवल पर चुना गया है मतलब कि सलमान खान।' इसके बाद सिमी कहती हैं कि उनके फीचर्स बहुत अच्छे हैं, जिस पर ऐश्वर्या शरमा सी जाती हैं।

...याद आई प्रेमकहानी

मालूम हो कि ऐश्वर्या रॉय और सलमान खान का रिलेशनशिप साल 1999 में शुरू हुआ था और साल 2001 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। कहा जाता है कि सलमान खान अभिनेत्री को लेकर बहुत ज्यादा संजिदा थे और अपने अलावा वो किसी को भी उनकी लाइफ में नहीं चाहते थे, यहां तक कि उन्होंने नशे की हालत में उन पर हाथ भी उठाया था। फिलहाल दोनों के ब्रेकअप को आज काफी लंबा वक्त हो चुका है लेकिन पुराने वीडियो के वायरल होने पर दोनों को लेकर बातें फिर से शुरू हो गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+