Aamir-Kiran Divorce: जब आमिर ने किरण को सरेआम किया था 'KISS', हर कोई रह गया था हैरान

मुंबई, 04 जुलाई। बॉलीवुड के मिस्टर 'परफेक्शनिस्ट' कहे जाने वाले सुपरस्टार आमिर खान भले ही पर्दे पर 'बेस्ट लवर' और 'बेस्ट पति' साबित हुए हों लेकिन असल जिंदगी में उनकी दोनों शादियां टूट गईं है और ताज्जुब की बात ये है कि आमिर खान की दोनों शादी प्रेम-विवाह थी। जिस वक्त आमिर ने अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता से तलाक लिया था उस वक्त भी लोगों को बड़ा झटका लगा था और जब शनिवार को आमिर और किरण राव के अलग होने की खबर सामने आई तो उनके फैंस फिर से जोरदार शॉक लगा है, लोगों को समझ नहीं आ रहा कि 15 साल की शादी आखिर तलाक में क्यों बदल गई और दोनों के अलग होने का कारण क्या है?

Recommended Video

    Aamir Khan and Kiran Rao Divorce के ऐलान के बाद पहली बार दिखे साथ, Watch Video | वनइंडिया हिंदी
    आमिर खान और किरण राव का हुआ तलाक

    आमिर खान और किरण राव का हुआ तलाक

    हालांकि तलाक के चंद घंटों के बाद आमिर-किरण ने एक वीडियो सामने आया है। ट्विटर यूजर शिवांगी ठाकुर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में आमिर-किरण ये कहा है कि 'उन दोनों के रिश्ते में जरूर बदलाव आया है लेकिन वो दोनों आज भी साथ है और उनका पानी फाउंडेशन बिल्कुल उनके बेटे 'आजाद ' यानी कि बच्चे की तरह है, हम आज भी साथ हैं और साथ में काम करते रहेंगे, हम साथ हैं और खुश हैं।' लेकिन सवाल ये उठता है कि जो कल तक लाइफ पार्टनर थे , वो आज प्रोफेशनल पार्टनर बन गए हैं और इतने बड़े बदलाव के बाद दोनों के बीच सब नार्मल कैसे रह सकता है?

    आमिर ने किरण को किया था सरेआम 'किस'

    आमिर ने किरण को किया था सरेआम 'किस'

    मालूम हो कि आमिर और किरण राव ने साल 2005 में शादी की थी और उसके बाद आमिर जब भी किरण राव के साथ नजर आए, उनके बीच का प्यार लोगों ने खुलकर महसूस किया था। यहां तक कि अपने 53वें बर्थडे पर आमिर खान ने पूरी मीडिया के सामने किरण राव को 'किस' कर दिया था। पब्लिक प्लेस पर आमिर खान ऐसी हरकत करेगें इसका अंदाजा किसी को भी नहीं था।

    आमिर-किरण की हुई थी आलोचना

    आमिर-किरण की हुई थी आलोचना

    आमिर-किरण की इस हरकत की काफी आलोचना भी हुई थी लेकिन एक-दूसरे के प्यार में गिरफ्तार आमिर-किरण को किसी की भी फिक्र नहीं थी, वो तो बस एक-दूजे में ही खोए हुए थे इसलिए दुनिया की फिक्र ना करने वाले आमिर-किरण के अलगाव की जब खबरें आईं तो लोगों को भरोसा ही नहीं हुआ। यही कारण है कि हर कोई बस यही जानने के परेशान है कि आखिर इस तलाक की वजह क्या है?

    शादी के 15 साल बाद हुआ तलाक

    शादी के 15 साल बाद हुआ तलाक

    बता दें कि बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और प्रोड्यूसर किरण राव ने शादी के 15 साल बाद एक दूसरे से तलाक लिया है। उनकी शादी साल 2005 में हुई थी। किरण राव, आमिर खान की दूसरी पत्नी हैं, एक्टर की पहली पत्नी का नाम रीना दत्ता हैं जिनसे आमिर खान ने शादी के 16 साल बाद अलग होने की घोषणा की थी। पहली शादी से आमिर खान को दो बच्चे 'जुनैद' और 'इरा' खान हैं। तो वहीं किरण राव से उन्हें एक बेटा 'आजाद' खान है।


    लंबे वक्त से चल रहा था मनमुटाव

    कहा जा रहा है कि आमिर-किरण के बीच में लंबे वक्त से मनमुटाव चल रहा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किरण-आमिर में किसी बात को लेकर काफी झगड़ा हो रहा था, जिसके कारण किरण ने आमिर को कुछ ऐसा बोला, जो कि उनकी बर्दाश्त के बाहर था, इसी बात ने तूल पकड़ा और दोनों का रिश्ता टूटा, लेकिन वो बात क्या है, इस बारे में किसी को कुछ नहीं पता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+