पटरी पर दौड़ रही गोरखपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस का पहिया धमाके के साथ टूटा
नागपुर। महाराष्ट्र में यात्री की सतर्कता की वजह से गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस का भीषण एक्सीडेंट होने की घटना टल गई है। पटरी पर दौड़ रही गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस का पहिया टूट गया, समय रहते ट्रेन रोके जाने पर बड़ा हादसा होने से बच गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस नागपुर के पास कलमेश्वर के पास आने के बाद ट्रेन के डिब्बे के नीचे से जोरदार आवाज आयी। एक यात्री को यह आवाज सुनायी दी, उसने फौरन इस बात की जानकारी रेलवे प्रशासन को दी। उसके बाद तुरंत गाड़ी को रोक दी गई।

ट्रेन रोकने के बाद जब जांच किया तो पता चला कि एसी डिब्बे का पहिया टूट गया था। उसके बाद इस बोगी में सवार यात्रियों को दूसरे डिब्बे में सवार करके गाड़ी को नागपुर रवाना कर दिया गया। नागपुर में गाड़ी में नया एसी डिब्बा जोड़कर आगे रवाना किया गया। यह जानकारी रेलवे प्रशासन द्वारा दी गई।












Click it and Unblock the Notifications