WhatsApp पर आ रहा जबरदस्त फीचर, बस एक क्लिक में Save हो जाएगा दूसरे यूजर का नंबर

नई दिल्ली: लॉकडाउन में घर बैठे लोग सोशल मीडिया का और ज्यादा इस्तेमाल करने लगे हैं। मैसेजिंग ऐप WhatsApp लंबे वक्त से लोगों की पसंद बना हुआ है। अब WhatsApp एक जबरदस्त फीचर लाने जा रहा है, जिससे अब आपको किसी दूसरे का नंबर सेव करने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। इसको QR कोड स्कैनिंग फीचर नाम दिया गया है। इसमें QR कोड स्कैन करते ही दूसरे यूजर का नंबर आपके फोन में सेव हो जाएगा। इससे पहले कंपनी ने अपने वीडियो कॉल फीचर में बदलाव किया था।

एंड्रॉयड बीटा यूजर के लिए हो रहा तैयार

एंड्रॉयड बीटा यूजर के लिए हो रहा तैयार

वेबसाइट WABeataInfo के मुताबिक QR कोड स्कैनिंग फीचर को सबसे पहले IOS बीटा के लिए पेश किया गया था। अब कंपनी इसे एंड्रॉयड बीटा यूजर के लिए तैयार कर रहे है। ये फीचर ऐप के 2.20.171 वर्जन में उपलब्ध होगा। इस नए फीचर में सभी यूजर को एक QR कोड मिल जाएगा। जिसको आप सेटिंग्स में जाकर पा सकते हैं। इसके अलावा आपको एक स्कैन का ऑप्शन भी मिलेगा। जैसे ही आप दूसरे के QR कोड को स्कैन करेंगे, वैसे ही आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में उसका नंबर सेव हो जाएगा।

दोनों यूजर के पास अपडेट वर्जन जरूरी

दोनों यूजर के पास अपडेट वर्जन जरूरी

रिपोर्ट के मुताबिक अगर यूजर किसी के साथ अपना नंबर नहीं शेयर करना चाहता है, तो उसका QR कोड रद्द किया जा सकता है। ये फीचर सभी यूजर्स को कब तक मिलेगा इसकी जानकारी WABeataInfo ने नहीं दी है। Whatsapp इस फीचर पर तेजी से काम कर रहा है, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले कुछ दिनों में ये फीचर सभी के लिए आ जाएगा। कंपनी ने साफ कर दिया है कि इस फीचर के इस्तेमाल के लिए दोनों यूजर्स के फोन में Whatsapp का अपडेट वर्जन होना जरूरी है।

वीडियो कॉल में किया था बड़ा बदलाव

वीडियो कॉल में किया था बड़ा बदलाव

हाल ही में WhatsApp ने अपने वीडियो कॉल फीचर में बड़ा बदलाव किया था। जिसके बाद अब एक साथ ग्रुप वीडियो कॉल में 8 लोगों को जोड़ा जा सकता है, पहले सिर्फ 4 लोगों के साथ वीडियो कॉल करने की सुविधा थी। इस फीचर के बाद वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोग आसानी से ऑफिस की मीटिंग व्हाट्सएप पर कर सकते हैं। वहीं जल्द ही कंपनी अपने स्टेट्स फीचर में बदलाव कर सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक यूजर फिर से 30 सेकेंड तक के स्टेट्स लगा सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+