WhatsApp down: करीब 2 घंटे तक बंद रहने के बाद व्हाट्सएप सेवाएं फिर से शुरू

WhatsApp down: डाउन हुआ व्हाट्सएप्प, यूजर्स नहीं भेज पा रहे हैं मैसेज

WhatsApp down: सर्वर डाउन होने के चलते मंगलवार को मैसेजिंग सर्विस प्लेटफॉर्म की सेवाएं करीब 2 घंटे से अधिक तक बंद रही। जिसके चलते कई यूजर्स ने व्हाट्सएप्प सर्विस को लेकर शिकायतें करते नजर आए। मंगलवार की दोपहर लगभग 12.30 बजे व्हाट्सएप्प सर्विस में दिक्कत आनी शुरू हो गई थी। यूजर्स को मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर संदेश भेजने या रिसीव करने में दिक्कत हो रहे थे। व्हाट्सएप्प पर मैसेज सेंड नहीं हो रहे थे।

Recommended Video

      WhatsApp Down होने के बाद लोगों की परेशानी बढ़ी, ऐसे कर रहे हैं शिकायत | वनइंडिया हिंदी |*News
      WhatsApp down

      हालांकि व्हाट्सएप्प की ओर कंपनी के प्रवक्ता ने कहा था कि 'जितनी जल्दी हो सके' सेवाओं को फिर से बहाल करने के लिए हमारी टीम काम कर रही है। प्रवक्ता ने रॉयटर्स से कहा था, "हम जानते हैं कि कुछ लोगों को मैसेज भेजने में समस्या हो रही है और हम जल्द से जल्द सर्विस को फिर शुरू करने में लगे हुए हैं।''रियलटाइम मॉनिटर डाउनडेटेक्टर के मुताबिक देश के कई अलग-अलग हिस्सों में यूर्जस मैसेज भेजने और रिसीव करने में असर्मथ हैं।

      डाउनडेटेक्टर के मुताबिक भारतीय समय के अनुसार व्हाट्सएप्प में 12 बजकर 47 मिनट से समस्याएं हो रही हैं। लगभग 28,413 यूजर्स ने वेबसाइट पर पहले ही समस्या के लिए रिपोर्ट किया। जिन लोगों ने समस्या की सूचना दी है उनमें से 69% लोगों को मैसेज भेजने समस्या हो रही है। जबकि 7% लोगों को ऐप के साथ समस्या का सामना करना पड़ रहा है और उनमें से 24% लोग सर्वर कनेक्शन का प्रोबलम बता रहे हैं।

      व्हाट्सएप्प सर्विस डाउन होते ही ट्विटर पर हैशटैग #whatsappdown टॉप ट्रेंड करने लगा है। इस हैशटैग के साथ लोग बता रहे हैं कि व्हाट्सएप्प डाउन हो गया है।

      ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, ''मैं अकेला नहीं हू, जो व्हाट्सएप्प सर्विस डाउन होने पर ट्विटर पर चेक करते हैं कि क्या हुआ।'' ट्विटर पर कई यूजर्स ने बताया है कि वो किसी ग्रुप में मैसेज भेज नहीं पा रहे हैं। वहीं प्राइवेट मैसेज में सिंगल या डबल टिक नहीं आ रहा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+