WhatsApp ने सरकार के आरोपों पर दिया जवाब, कहा- प्राइवेसी हमारी प्राथमिकता, मैसेज रहेगा गोपनीय
नई दिल्ली, 3 जून: मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर शुरू हुआ विवाद अभी भी जारी है। इस बीच गुरुवार को केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक हलफनामा पेश किया। जिसमें व्हाट्सएप पर अपनी क्षमता का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा व्हाट्सएप अपने यूजर्स को प्राइवेसी संबंधित जो नोटिफिकेशन बार-बार भेज रहा, उसको लेकर भी केंद्र ने आपत्ति जताई है। हालांकि अब मैसेजिंग ऐप ने भी इस मामले में अपना पक्ष रखा है।
Recommended Video

व्हाट्सएप ने कहा कि कंपनी पहले ही भारत सरकार को जवाब दे चुकी है, लेकिन हम दोबारा से इस बात को दोहराते हैं कि यूजर्स की प्राइवेसी ही व्हाट्सएप की प्राथमिकता है। हालिया अपडेट लोगों के व्यक्तिगत संदेशों की गोपनीयता को नहीं बदलता है, बल्कि वो इस बारे में अतिरिक्त जानकारी प्रदान करता है कि लोग व्यवसायों को लेकर कैसी बातचीत कर सकते हैं। कंपनी ने आगे कहा कि आने वाले हफ्तों में हम व्हाट्सएप की कार्यक्षमता को सीमित नहीं करेंगे।
वहीं हाईकोर्ट में दाखिल जवाब में व्हाट्सएप ने साफ किया कि उसका कोई भी डेटा फेसबुक के साथ साझा नहीं किया जा रहा है, बल्कि हर यूजर का पर्सनल मैसेज सिक्योर रखा जाता है। अभी नई प्राइवेसी पॉलिसी पर यूजर्स को विचार करने के लिए 4 महीने का समय दिया गया है। उसने वादा किया कि वो अपने यूजर्स के प्रति वफदार है।
15 देशों में पॉलिसी लागू
आपको बता दें कि व्हाट्सएप की नई पॉलिसी भारत समेत 15 देशों में लागू हो गई है। सरकार का आरोप है कि व्हाट्सएप चालाकी दिखाते हुए बिल के कानून बनने से पहले ही पॉलिसी को यूजर्स से एक्सेप्ट करवा ले रहा है।
-
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन! -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर -
Sita Devi कौन है? LPG महंगाई के बीच रातों-रात कैसे बनीं 10 करोड़ की मालकिन? चौंकाने वाली है वजह -
Virat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त, बन गए दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी -
VIDEO: विराट कोहली की Flying Kiss पर अनन्या बिड़ला के रिएक्शन ने लूटी महफिल! अनुष्का शर्मा ने जीत लिया दिल












Click it and Unblock the Notifications