व्हाट्सऐप का नया फीचर, मैसेज फॉरवर्ड किया तो पकड़े जाएंगे
whatsapp recognize forwarded messages rolled out new featureव्हाट्सऐप का नया फीचर, मैसेज फॉरवर्ड किया तो पकड़े जाएंगे
नई दिल्ली। व्हाट्सऐप पर जो मैसेज आपको आया है, वो सामने वाले बंदे ने खुद टाइप किया है या फिर किसी और का मैसेज फॉरवर्ड कर दिया है इसका पता अब लगाया जा सकेगा। व्हाट्सऐप इसके लिए एक नया फीचर लेकर आया है। व्हाट्सऐप ने फीचर बीटा वर्जन में रोल आउट किया है, टेस्टिंग होने के बाद इस फीचर को सभी के लिए रोल आउट किया जाएगा।

ऐसे करेगा काम
इस फीचर के फोन में होने पर जब यूजर कोई मैसेज सेलेक्ट करके उसे फार्वड करेगा तो भेजे गये यूजर्स के पास मैसेज पर फॉरवर्डेड लिखा हुआ होगा। इससे पता चल जाएगा कि ये मैसेज फॉरवर्ड किया गया है। अगर मैसेज कॉपी करने के बाद पेस्ट करके भेजा जाएगा तो फॉरवर्ड लिखा हुआ नजर नहीं आएगा।

दो और नए फीचर्स हो रहे रोल आउट
इस फीचर की टेस्टिंग एंड्रॉयड डिवाइस के लिए किया जा रहा है। इस फीचर को एंड्रॉयड वर्जन 2.18.179 में देखा गया है। वॉट्सऐप ने दो नए फीचर्स- मीडिया विजिबिलिटी और कॉन्टेक्ट शार्टकर्ट को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। ये फीचर्स वॉट्सऐप के एंड्रॉयड वर्जन 2.18.159 पर उपलब्ध है।

फेक मैसेज रोकने की कोशिश
व्हाट्सऐप पर एक साथ कई-कई मैसेज फॉरवर्ड कर दिए जाते हैं। देखा गया है कि इरादत्न या अंजाने में फेक न्यूज और गलत जानकारियां व्हाट्सऐप पर तेजी से फैलती हैं। अक्सर फॉरवर्ड मैसेज के जरिए ही ऐसा होता है। ऐसे में इसे फेक मैसेज रोकने की एक कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications