WhatsApp Phishing ठगी का कैसे बन रहा नया जाल? सरकार ने कसी कमर, 7.8 लाख सिम, 83,000 अकाउंट ब्लॉक!
WhatsApp Phishing Scams: व्हाट्सएप पर फर्जी मैसेज, लुभावने लिंक और भरोसे का जाल - साइबर ठगों ने डिजिटल दुनिया को अपराध का अड्डा बना दिया है। फिशिंग स्कैम की बाढ़ ने आम लोगों को लूट लिया, लेकिन अब गृह मंत्रालय ने इस 'साइबर मॉन्स्टर' को कुचलने की ठान ली है।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने खुलासा किया कि 2025 में अब तक 7.8 लाख सिम कार्ड, 83,000 व्हाट्सएप अकाउंट और 3,000 से ज्यादा स्काइप आईडी ब्लॉक किए जा चुके हैं। लेकिन ठगों का हौसला कम नहीं। हैदराबाद में एक रिटायर्ड अफसर से 1.85 लाख की ठगी ने फिर से खतरे की घंटी बजा दी है। आइए, इस डिजिटल डकैती की सारी परतें खोलीं...

WhatsApp : ठगों का नया हथियार
व्हाट्सएप फिशिंग स्कैम (WhatsApp Phishing Scam) अब साइबर अपराध का सबसे खतरनाक चेहरा बन चुका है। ठग सरकारी एजेंसियों, बैंकों, या कूरियर कंपनियों का भेष बनाकर भोले-भाले लोगों को फंसाते हैं। उनकी चाल? आधिकारिक लोगो, सत्यापित दिखने वाले अकाउंट, और तुरंत भुगतान की मांग। हैदराबाद में 72 साल के रिटायर्ड सहायक सचिव को HMWSSB के फर्जी व्हाट्सएप मैसेज ने चूना लगाया। '13 रुपये का टोकन पेमेंट करें' का लालच देकर ठगों ने लिंक पर क्लिक करवाया, और मिनटों में उनके खाते से 1.85 लाख उड़ा लिए। 10 अनधिकृत ट्रांजैक्शंस और हैक हुआ फोन - ये है साइबर ठगी का खौफनाक चेहरा है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और IT एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया, लेकिन ठग अब भी फरार हैं।
गृह मंत्रालय का 'ऑपरेशन क्लीन': लाखों अकाउंट ब्लॉक!
गृह मंत्रालय ने साइबर ठगी के खिलाफ जंग छेड़ दी है। 2024 में व्हाट्सएप के जरिए 43,797 शिकायतें आईं, और 2021 से जून 2024 तक 66 लाख साइबर अपराध दर्ज हुए। इस साल साइबर फ्रॉड से 22,845 करोड़ का नुकसान हुआ, जो पिछले 5 सालों में 900% की बढ़ोतरी दर्शाता है। गृह मंत्रालय की कार्रवाई:-
- 7.8 लाख सिम कार्ड, 83,000 व्हाट्सएप अकाउंट, और 3,000 स्काइप आईडी ब्लॉक।
- 15,000 फर्जी बैंक खातों की पहचान, 7 ठग गिरफ्तार।
- 1930 हेल्पलाइन और www.cybercrime.gov.in पर 'संदिग्ध कॉल/मैसेज चेक' सुविधा शुरू।
- मेटा और DoT के साथ 'स्कैम से बचाओ' अभियान, जो लोगों को फर्जी लिंक और OTP की चाल से बचने की ट्रेनिंग दे रहा है।
फिशिंग स्कैम का काला खेल: कैसे फंसाते हैं ठग?
साइबर ठगों की रणनीति इतनी चालाक है कि बड़े-बड़े समझदार भी फंस जाते हैं। उनकी चालें:-
- फर्जी प्रोफाइल: सरकारी लोगो, सत्यापित टिक मार्क, और भरोसेमंद दिखने वाले नंबर।
- तत्काल मांग: 'बिल पे करें', 'खाता सत्यापित करें', या 'सुरक्षा के लिए OTP दें' जैसे मैसेज।
- खतरनाक लिंक: फर्जी पेमेंट गेटवे या ऐप अपडेट के नाम पर मैलवेयर लिंक।
- विदेशी नंबर: मिस्ड कॉल या मैसेज से यूजर्स को लुभाना।
हाल ही में CERT-In ने व्हाट्सएप के iOS और Mac वर्जन में खामी पकड़ी, जिससे हैकर्स चैट और डेटा चुरा सकते हैं। यूजर्स को तुरंत ऐप अपडेट करने की सलाह दी गई है।
सावधानी ही बचाव: गृह मंत्रालय की चेतावनी
गृह मंत्रालय और साइबर विशेषज्ञ बार-बार चेता रहे हैं - सतर्कता ही आपका कवच है। बचाव के टिप्स-
- लिंक पर क्लिक न करें: अनजान व्हाट्सएप मैसेज के लिंक से बचें।
- सत्यापन करें: बिल या खाते की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट/कस्टमर केयर से चेक करें।
- OTP न दें: फोन या चैट पर OTP, पिन, या बैंक डिटेल्स कभी शेयर न करें।
- रिपोर्ट करें: व्हाट्सएप के इन-ऐप टूल से संदिग्ध अकाउंट ब्लॉक करें।
- 1930 पर कॉल: साइबर फ्रॉड की तुरंत शिकायत करें या www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें।
डिजिटल भारत का ढाल: गृह मंत्रालय की मुहिम
गृह मंत्रालय का मिशन है - डिजिटल भारत को सुरक्षित बनाना। व्हाट्सएप ने 2025 में अब तक 98 लाख से ज्यादा अकाउंट बैन किए, जिनमें 19.79 लाख बिना शिकायत के ब्लॉक हुए। 'साइबरदोस्त' अभियान यूट्यूब, इंस्टाग्राम, X, और व्हाट्सएप पर जागरूकता फैला रहा है। विदेशी ठगों के नेटवर्क, खासकर कंबोडिया और म्यांमार से चल रहे गिरोह, पर भी नजर है। गृह मंत्रालय ने कंबोडिया के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर कार्ययोजना बनाई है।
सावधान! एक क्लिक और सब खत्म
हैदराबाद का ताजा मामला चेतावनी है - एक गलत क्लिक आपकी जिंदगी की कमाई छीन सकता है। गृह मंत्रालय की सख्ती और आपकी सतर्कता ही इस डिजिटल डकैती को रोक सकती है। क्या आपने कभी फर्जी मैसेज का सामना किया? 1930 पर कॉल करें- क्योंकि साइबर ठगों का अगला टारगेट कोई भी हो सकता है।
- YouTube - https://www.youtube.com/@cyberdosti4c https://www.instagram.com/cyberdosti4c?igsh=c2tteTd5Mjl2b2cw Facebook- https://www.facebook.com/share/1KVuL1aJ9y/?mibextid=wwXIfr X- https://x.com/cyberdost
- What's app- https://whatsapp.com/channel/0029Va3VAOY8fewrOtXqMw1V
- Daily hunt - https://m.dailyhunt.in/profile/I4C_MHA
ये भी पढ़ें- Cyber Crime: नेपाल कनेक्शन वाला साइबर जाल, मोतिहारी से बरामद 10 लाख जीमेल अकाउंट की चौंकाने वाली कहानी












Click it and Unblock the Notifications