व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाने वालों के लिए आया नया फीचर, एडमिन के लिए खास सुविधा

नई दिल्ली। व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन के हटाने को लेकर चैटिंग वेबसाइट एक नया फीचर लेकर आया है। इसके जरिए अब एक ग्रुप एडमिन उसी ग्रुप के दूसरे एडमिन को हटा सकता है। अब तक ग्रुप एडमिन किसी भी ग्रुप मेंबर को एडमिन बना सकते थे, लेकिन उन्हें हटाने के लिए एडमिन का ग्रुप छोड़ना और सामान्य मेंबर के रूप में ऐड होने का लंबा प्रोसेस था। व्हाट्सएप ने इस फीचर को एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए बाजार में उतार दिया है। ये फीचर एंड्रायड के 2.18.117 और आईओएस के 2.18.41 वर्जन में उपलब्ध है।

ऐसे काम करेगा नया फीचर

ऐसे काम करेगा नया फीचर

इस नए फीचर में यूजर ग्रुप को ओपन करके ग्रुप इंफो पर टैप करने के बाद मेंबर पर टैप करेगा। अगर एक मेंबर एडमिन नहीं है और आपको उसे एडमिन बनाना है तो इसके लिए ऑप्शन आता था। अब एक और विकल्प व्हाट्सएप में होगा, अगर कोई एडमिन है और उसे हटाना है तो उसके लिए नया ऑप्शन मौजूद होगा।

व्हाट्सएप लगातार लाता है नए फीचर

व्हाट्सएप लगातार लाता है नए फीचर

हाल ही में व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए एक और नया फीचर लेकर आया था। इस फीचर में आपके पास पुराने फोटो और वीडियो को दोबारा से डाउनलोड करने का ऑप्शन मिल जाएगा। इस फीचर में अगर आपने गलती से कोई मीडिया फाइल डिलीट कर दी है तो आपके पास उसे पाने का एक मौका होगा। आप डिलीट फाइल को दोबारा से पा सकते हैं। इस फीचर में आप डिलीट किए गए फोटो, वीडियो दोबारा डाउनलोड कर सकेंगे।

डाटा लीक को लेकर व्हाट्सएप निशाने पर

डाटा लीक को लेकर व्हाट्सएप निशाने पर

हाल ही में व्हाट्सएप को लेकर तब भी सवाल उठे थे, जब सामने आया था कि भारत के पेमेंट मार्केट में नया-नया शामिल हुए व्हाट्सएप के पास आपके भुगतान की जानकारी पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। व्हाट्सएप ने खुद ही बताया था कि वो यूजर्स का पेमेंट डाटा वो फेसबुक के साथ शेयर कर सकती है। व्हाट्सएप यह डाटा अपनी पैरेंट कंपनी फेसबुक को दे सकती है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+