इस खास इमोजी को हटाने के लिए WhatsApp को मिला कानूनी नोटिस
नई दिल्ली। वॉट्सऐप के एक इमोजी को लेकर को लेकर विवाद बढ़ गया है। दिल्ली के एक वकील ने मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप को कानूनी नोटिस भेजकर 'मिडिल फिंगर' इमोजी को हटाने की मांग की गई है। दिल्ली के वकील गुरमीत सिंह ने कहा कि मिडिल फिंगर अशिष्टता को तो दर्शाता ही है साथ ही ये एक अश्लील इशारा भी है। ऐसे में वकील गुरमीत सिंह ने फेसबुक के स्वामित्व वाली इंटरनेट मैसेजिंग सर्विस ऐप को नोटिस भेज कर 'मिडिल फिंगर' इमोजी को हटाने के लिए कहा है।

'मिडिल फिंगर' इमोजी को हटाने की मांग
दिल्ली के वकील गुरमीत सिंह की ओर से भेजे गए नोटिस में वॉट्सऐप को 15 दिन के अंदर 'मिडल फिंगर' इमोजी हटाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि मिडिल फिंगर इमोजी न केवल गैरकानूनी है बल्कि अश्लील इशारा भी है। वॉट्सऐप को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि आयरलैंड में 'मिडिल फिंगर' दिखाना अपराध है, इसके लिए वहां कानून भी है।

दिल्ली के वकील गुरमीत सिंह ने भेजा नोटिस
गुरमीत सिंह की ओर से भेजे गए नोटिस में उन्होंने कहा है कि 'मिडल फिंगर' दिखाना केवल अश्लील ही नहीं बल्कि अशिष्टता को भी दर्शाता है। भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और 509 के तहत किसी महिला को अश्लील, अशिष्ट या फिर आक्रमक इशारे करना अपराध है। ऐसे में अगर कोई भी इसका इस्तेमाल किसी महिला के लिए करता है तो ये गलत माना जाएगा।

कानूनी कार्रवाई की दी धमकी
वकील गुरमीत सिंह ने कहा है कि अगर वॉट्सऐप 'मिडिल फिंगर' इमोजी को 15 दिन के अंदर हटाने में असफल रहता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं इस मामले में केस दर्ज कराया जाएगा।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications