WhatsApp हुआ Down, तो ट्विटर पर आई मीम्स की बाढ़, यूर्जस पूछ रहे हैं मजेदार सवाल

WhatsApp Down, पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप डाउन हो गया है। भारत में कई लोग इसको एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं।

WhatsApp Down, पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप डाउन हो गया है। भारत में कई लोग इसको एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। जिसके चलते लोगों को मैसेज भेजने और रिसीव करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्हाट्सएप डाउन होने की शिकायत लोग ट्विटर पर भी कर रहे हैं। व्हाट्सऐप की मालिकाना कंपनी मेटा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि , हम जानते हैं कि कुछ लोगों को संदेश भेजने में समस्या हो रही है और हम जल्द से जल्द व्हाट्सएप को दोबारा बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं। लेकिन लोग मीम्स शेयर कर व्हाट्सऐप का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।

Recommended Video

      WhatsApp Down होने के बाद लोगों की परेशानी बढ़ी, ऐसे कर रहे हैं शिकायत | वनइंडिया हिंदी |*News
      WhatsApp Down funny memes viral on twitter

      ट्विटर और अन्य प्लेटफॉर्म पर व्हाट्सअप डाउन होने के बाद हैशटैग #WhatsAppDown के साथ लोग ट्वीट कर रहे हैं। इसके साथ ही मजेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि, हर कोई जिसने देखा कि #Whatsapp डाउन है, ट्विटर पर इसकी पुष्टि करने के लिए आया है।

      एक यूजर ने मिल्खा सिंह फिल्म से फरहान अख्तर का एक मजेदार शॉट शेयर किया। लिखा-व्हाट्सएप चेक करने के लिए सभी लोग ट्विटर चला रहे हैं।

      एक यूजर्स ने लिखा कि, जब-जब फेसबुक और वॉट्सऐप डाउन होते हैं तो ट्विटर को एकदम ऐसी ही फीलिंग आती है।

      वहीं एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि, सुना है व्हाट्सएप डाउन है? पर तब तक यह नहीं मानूंगा जब तक व्हाट्सअप पर न पढ़ लूं।


      एक ने तो मार्क जकरबर्ग की फोटो एडिट कर उन्हें वॉट्सऐप इंजीनियर बनाकर समस्या सुलझाते हुए दिखा दिया। ये वाला फोटो जमकर वायरल हो रह है।


      एक ने लिखा कि, सभी ट्विटर पर आकर देख रहे है कि, व्हाट्सऐप पर क्या हो रहा है।

      यूजर्स ने लिखा कि, यदि आपका व्हाट्सएप काम नहीं कर रहा है, तो आपको अभी भी एक लंबा सफर तय करना है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+