Whatsapp की फॉरवर्ड मैसेज पर रोक की तैयारी, जानिए कैसे काम करेगा फीचर?

नई दिल्ली, 9 मार्च। दुनिया भर में अरबों यूजर बेस वाले सबसे बड़े मैसेंजिंग प्लेटफॉर्म में बड़ा अपडेट लाने की तैयारी है। व्हाट्सएप ने 2019 में एक बार में पांच से अधिक लोगों को मैसेज फॉरवर्ड करने पर रोक लगा दी थी। व्हाट्सएप ने ये फैसला प्लेटफॉर्म पर फेक न्यूज और अफवाहों को रोकने के लिए किया गया था। अब खबर आ रही है कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म मैसेज फॉरवर्ड करने पर अधिक रोक लगाने की तैयारी कर रहा है।

व्हाट्सएप की नई योजना

व्हाट्सएप की नई योजना

डब्ल्यूए बेटाइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार त्वरित मैसेजिंग प्लेटफॉर्म सभी मैसेज को सिर्फ एक ग्रुप तक ही सीमित रखना चाहता है।

रिपोर्ट के मुताबिक ये फीचर एंड्रायट पर व्हाट्सएप बेटा के वी2.22.7.2 वर्जन में देखा जा सकता है। इसमें जब व्हाट्सएप यूजर जब मैसेज को एक से अधिक ग्रुप में भेजना चाहेंगे तो उन्हें स्क्रीन पर लिखा दिखाई देगा 'वॉरवर्ड मैसेज केवल एक ग्रुप में भेजा सकता है।'

एक बार में केवल एक ग्रुप में

एक बार में केवल एक ग्रुप में

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि अगर आपको संदेश एक से अधिक ग्रुप में भेजना है तो आपको इसे फिर से सेलेक्ट करके अगले ग्रुप में भेजना होगा। आपको हर ग्रुप के लिए यही प्रक्रिया दोहरानी होगी। यहां ध्यान देने की बात है कि भले इस मैसेज को सिर्फ एक बार ही फॉरवर्ड किया गया हो। इस तरह से यह पाबंदी पिछली बार के मुकाबले अलग है जहां कई बार फॉरवर्ड किए गए मैसेज पर इस तरह से रोक लगाई गई है।

पहले क्या था नियम?

पहले क्या था नियम?

इसके पहले व्हाट्सएप के नियम के मुताबिक किसी भी संदेश को पांच लोगों या फिर व्हाट्सएप ग्रुप में एक साथ सेलेक्ट करके शेयर किया जा सकता था। इसके साथ यह भी था कि इस मैसेज को फिर से सेलेक्ट करके ग्रुप में भेजा जा सकता था। जब यह मैसेज लगातार चार बार शेयर कर दिया जाता था तो इस पर फ्रीक्विंटली फॉरवर्डेड लिखकर आ जाता था।

फेक न्यूज पर लगेगी लगाम

फेक न्यूज पर लगेगी लगाम

फेसबुक का ये प्लेटफॉर्म अब फेक न्यूज और गलत जानकारियों को और अधिक नियंत्रित करना चाहता है यही वजह है कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर मैसेज फॉरवर्ड करने को कठिन बनाने की तैयारी कर ली गई है। फॉरवर्ड मैसेज व्हाट्सएप पर सबसे ज्यादा यूज किए जाने वाले फीचर में से है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+