WhatsApp ने भारत में 45 लाख अकाउंट किए बैन, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे यह गलती!

WhatsApp ने एक बार फिर बड़ा एक्शन लेते हुए भारत में 45 लाख अकाउंट्स को बैन कर दिया है।

whatsapp

मेटा के स्वामित्व वाला मैसेजिंग ऐप 'व्हाट्सएप' ने एक बार फिर से सख्ती दिखाते हुए भारत में 45 लाख अकाउंट्स बैन कर दिए हैं। कंपनी ने इसकी जानकारी अपनी मंथली रिपोर्ट में दी। इससे पहले WhatsApp ने जनवरी में 29 लाख, दिसंबर में 36 लाख और नवंबर में 37 लाख अकाउंट पर बैन लगाया था।

दरअसल, कंपनी हर महीने अपनी यूजर सेफ्टी रिपोर्ट को जारी करती है। जिसमें व्हाट्सएप को मिली शिकायतों की डीटेल्स के साथ-साथ उन पर की गई कार्रवाई की भी डिटेल होती है। इसी के साथ ऐप के मिस यूज को रोकने के लिए की गई एहतियाती कार्रवाई के बारे में भी बताया जाता है।

लेटेस्ट मंथली रिपोर्ट पर व्हाट्सएप के एक प्रवक्ता ने कहा कि फरवरी के महीने में 45 लाख से ज्यादा अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाया है। उन्होंने बताया कि 1 फरवरी 2023 से 28 फरवरी 2023 के बीच 45,97,400 अकाउंट्स को बैन किया गया है।

कंपनी के अनुसार इनमें से 12 लाख 98 हजार अकाउंट को एहतियात के तौर पर प्रतिबंधित किया गया है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी के दौरान 2804 शिकायत रिपोर्ट मिली और 504 अकाउंट पर एक्शन लिया गया। प्राप्त हुई कुल रिपोर्टों में से 2548 पर 'बैन अपील' की गई थी, जबकि बाकी की अकाउंट सपोर्ट, प्रोडक्ट सपोर्ट और सेफ्टी को लेकर थी।

अकाउंट बैन करने की वजह

दरअसल, बड़े सोशल मीडिया प्लेटफोर्म का इस्तेमाल हेट स्पीच, भ्रामक सूचना और फेक न्यूज फैलाने में कई बार होता है। ऐसे में इस तरह की गलत जानकारी फैलाने वाले खातों पर बैन करने जैसा कदम उठाना पड़ता है।

बता दें किभारत सरकार के आईटी नियमों के अनुसार बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म (50 लाख से अधिक यूजर्स वाले) को हर महीने एक कंप्लाएंस रिपोर्ट देना जरूरी होता है, जिसमें कंपनी मिले शिकायतों और उन पर की गई कार्रवाई की जानकारी होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+