जाकिर नाइक ने रिलीज किया वीडियो, कहा बांग्लादेश में 90% जानने वाले
मुंबई। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में पिछले दिनों हुए आतंकी हमले के बाद से विवादों में घिरे जाकिर नाइक ने पहली बार अपना पक्ष रखा है। जाकिर ने दो मिनट और कुछ सेकेंड्स का एक वीडियो व्हाट्सएप पर अपलोड किया है।

इस वीडियो में उन्होंने कहा है कि उन्हें यह बात जानकर हैरानी नहीं है कि ढाका हमले के आतंकी उनके प्रभावित थे।
जाकिर ने वीडियो की शुरुआत में कहा है कि उनके एक जर्नलिस्ट ने पूछा कि क्या वह यह बात जानकर हैरान हैं कि बांग्लादेश में आतंकी उनके प्रेरित थे। इस पर जाकिर ने कहा कि बिल्कुल नहीं।
जाकिर के मुताबिक 90 प्रतिशत बांग्लादेशी नागरिक उन्हें जानते हैं और वह भी 100 मिलियन लोगों का हिस्सा हैं जो पीस टीवी पर उनके सुनते हैं। 50 प्रतिशत बांग्लादेशी नागरिक उनके फैंस हैं।
जाकिर के मुताबिक उन्हें ढाका में हुए आतंकी हमले के लिए दोषी न ठहराया जाए। उन्होंने कभी इस्लाम के नाम पर मासूमों की हत्या की बात नहीं कही है।
यह वीडियो जाकिर के मुंबई स्थित ऑफिस से पीस टीवी पर जारी हुआ है। वीडियो में जाकिर मदीना में नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications