क्या मिला महिलाओं को प्रभु के इस रेलवे बजट से
नई दिल्ली। अपने दूसरे रेलवे बजट में रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कोई बहुत ज्यादा बड़ी घोषणाएं नहीं की हैं। लेकिन कुछ ऐसी बातों का ऐलान जरूर किया है जो वाकई आम आदमी के तबके को फायदा पहुंचा सकती है।

बजट में महिलाओं के लिए जो दो अहम ऐलान प्रभु ने किए हैं उनमें एक उनकी सुरक्षा से जुड़ा है तो दूसरा उन्हें सीट देने की सुविधा से जुड़ा हुआ है।
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने गुरुवार को ऐलान किया है कि महिलाओं को रेलवे में 33 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की है।
रेल मंत्री के मुताबिक हर रिजर्व कैटेगरी में उन्हें यह आरक्षण मिलेगा। इसके अलावा उनके लिए लोअर बर्थ का कोटा भी बढ़ाया गया है।
इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा के लिए 24 घंटे तक सक्रिय रहने वाली हेल्पलाइन की घोषणा भी इस रेल बजट में मंत्री की ओर से गई है।
यहां हम आपको बता दें कि सुरेश प्रभु शायद देश के ऐसे पहले रेलमंत्री हैं जिन्होंने पूर्व में ट्टिवर की मदद से दर्ज कराई गई शिकायतों को दूर किया है।
इस हेल्पलाइन का नंबर और स्वरूप कैसा होगा इस बारे में आने वाले समय में जानकारी मिल सकेगी। लेकिन सफर करते समय महिला सुरक्षा के लिए यह एक अहम कदम साबित हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications