गाय को काटने में क्या गलत है? कर्नाटक पशुपालन मंत्री के इस बयान पर भड़की भाजपा ने किया प्रदर्शन

कर्नाटक के पशुपालन मंत्री वेंकटेश ने गाय को काटने को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसके बाद कांग्रेस सरकार भाजपा के निशाने पर आ चुकी है। भाजपा नेताओं ने गायों के साथ प्रदर्शन किया।

Minister Venkatesh

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के पशुपालन और पशु चिकित्‍सा विज्ञान मंत्री वेंकटेश ने बीते शनिवार को गाय के काटने पर ऐसा बयान दिया था कि जिस पर वो बुरी तरह घिर चुके हैं। पशुपालन मंत्री के इस बयान के दो दिन बाद आज मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने गायों के साथ प्रदर्शन किया और प्रदेश की कांग्रेस सरकार को हिंदू विरोधी बताया।

भाजपा नेता इस प्रदर्शन में गाय साथ लेकर आए थे, उन्‍होंने कांग्रेस सरकार आरोप लगाया कि पिछली भाजपा सरकार ने जो गोहत्‍या विरोधी कानून को निरस्‍त करने की साजिश कर रही है।

कांग्रेस सरकार हिंंदू विरोधी

भाजपा नेताओं ने कहा हमारी पार्टी गोहत्‍या विरोधी कानून को निरस्‍त करने की कांग्रेस पार्टी की कथित साजिश का विरोध करती है । भाजपा ऐसा कभी होने नहीं देगी। वहीं प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं ने कहा कि गोहत्‍या विरोधी कानून को वापस लेने का कदम हिंदू विरोधी है।

कर्नाटक पशुपालन मंत्री ने जानें क्‍या दिया है बयान

बता दें शनिवार को कर्नाटक के पशुपालन और पशु चिकित्‍सा विज्ञान मंत्री वेंकेटश ने कहा कि प्रदेश के किसानों को वृद्ध मवेशियों को रखने और मृत पशुओं का निपटान को लेकर कठिनाईं हो रही हो रहा है। उन्‍होंने कहा वृद्ध मवेशियों के कारण किसानों को कठिन समय का सामना करना पड़ रहा है।

मंत्री ने कहा गाय को काटने में क्‍या गलत है?

इसी के साथ मंत्री वेंकटेश ने सवाल किया कि अगर कोई भैंस और बैल का काटा जा सकता है तो गाय को काटने में क्‍या गलत हैं? इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि इस विधेयक में संशोधन राज्य के किसानों के व्यापक हित में होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+