इस्लामाबाद पहुंची सुषमा तो क्या कहा नवाज की मां ने
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पिछले दिनों पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में थी। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ सरकार के अहम मंत्रियों से मुलाकात तो की ही साथ ही साथ पीएम नवाज की मां से भी उनकी बात हुई।

सुषमा से पीएम की मां ने कहा, ' तुम मेरे वतन से आई हो। एक वादा करो कि तुम दोनो देशों के बीच के संबंधों को सुधार कर जाओगी। इसके साथ ही शरीफ की मां शमीम अख्तर ने सुषमा का माथा चूमा और उन्हें गले से लगा लिया।
पढ़ें-भारत को दुनिया के नक्शे से मिटाने की धमकी देता हाफिज
सुषमा स्वराज ने अपनी पाक यात्रा से जुड़ा बयान संसद में दिया था। साथ ही इस दौरान उन्होंने यह जानकारी भी दी कि उन्होंने पीएम नवाज के परिवार में मौजूद चार पीढ़ियों से भी मुलाकात की है।
इसी दौरान उनकी मुलाकात पीएम की मां शमीम अख्तर से भी हुई। जब शमीर अख्तर ने सुषमा से यह बात कही तो उनका जवाब था कि अगर वह आशीर्वाद दें और उनका साया रहा तो सब अच्छा होगा।
शरीफ की मां का शमीम का जन्म पंजाब के अमृतसर के भीम का कटरा में हुआ था। वह आज भी भारत को अपना वतननही मानती भी है। शमीम बी ने भावुक होते हुए कहा कि बंटवारे के बाद से मैं कभी अपने वतन नही जा पाई।
बंटवारे के से यह पहला मौका है जब कोई व्यक्ति उनके घर से आया है। नवाज की मां पीएम नरेंद्र मोदी की भी फैन हैं।
शमीर ने पीएम के लिए शॉल भी भेजा था। बताते हैं कि जब कभी भी पीएम मोदी और शरीफ की बातचीत फोन पर होती है तो वह उनकी मां का हालचाल जरूर लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications