टोमेटो फ़्लू : केरल से शुरू हुई ये बीमारी क्या बला है - 8 सवाल

टोमेटो फ्लू
Getty Images
टोमेटो फ्लू

पहली बार में लग सकता है कि ये टमाटर से होने वाली कोई बीमारी है लेकिन विडंबना ये है कि इस फ़्लू का मंडी से लेकर आपके फ्रिज में नज़र आने वाले टमाटर से कोई लेना देना नहीं है.

6 मई, 2022 - केरल के कोल्लम ज़िले में टोमेटो फ़्लू का पहला मामला सामने आया.

26 जुलाई, 2022 - केरल में पांच साल से कम उम्र वाले कुल 82 बच्चों को टोमेटो फ़्लू होने की पुष्टि.

24 अगस्त, 2022 - देश में टोमेटो फ़्लू के 100 से ज़्यादा मामले सामने आ चुके हैं.

केरल के अलावा अब तक ओडिशा, तमिलनाडु और हरियाणा जैसे राज्यों में टोमेटो फ़्लू के केस सामने आए हैं.

केरल के बाद सबसे अधिक मामले फ़िलहाल ओडिशा में रिपोर्ट हुई हैं, जहां कुल 26 बच्चों में इस फ़्लू की पुष्टि की गई है.

ये सभी बच्चे 1 से 9 साल की उम्र के हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को ''टोमेटो फ़्लू'' से संबंधित एडवाइज़री जारी कर दी है. इसमें बीमारी, इसके लक्षण और बचाव संबंधित कई जानकारियां दी गई हैं.

https://twitter.com/ANI/status/1562183332640989188?s=20&t=UorFYCOGPhHNbfykdHQaDQ

बीबीसी ने तिरुवनंतपुरम के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में कम्युनिटी मेडिसीन के असोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर अनीश टीएस से इस विषय में बातचीत की है.

नीचे दिए गए सवाल और जवाब इसी बातचीत और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की जारी एडवाइज़री पर आधारित है.

टोमेटो फ्लू
Getty Images
टोमेटो फ्लू
Banner
BBC
Banner

पहला सवाल - नाम में ''टोमेटो'' क्यों?

Banner
BBC
Banner

इस फ़्लू में शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर टमाटर जैसे सुर्ख लाल रंग के फोड़े उभरने लगते हैं.

शुरुआत में इन फफोलों का आकार छोटा होता है लेकिन धीरे-धीरे ये बड़े होने लगते हैं और बिल्कुल छोटे लाल टमाटर की तरह नज़र आते हैं.

यही वजह है कि केरल के कुछ स्थानीय लोगों ने इस बीमारी को ''तक्काली पनी'' का नाम दे दिया. ''तक्काली पनी'' एक मलयाली शब्द है, जिसका अंग्रेज़ी में अर्थ होता है ''टोमेटो फ़्लू''.

केरल में किसी भी नई बीमारी को नाम देने का एक पुराना चलन है.

हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय इसे हाथ, पैर और मुंह की बीमारी (HFMD) कहता है.

''टोमेटो फ़्लू'' बस आम बोल चाल की भाषा में दिया गया नाम है, जिसे जाने-माने वायरोलॉजिस्ट डॉक्टर जैकब जॉन जैसे विशेषज्ञ नहीं पसंद करते.

डॉ जैकब जॉन और उनके जैसे दूसरे लोगों का मानना है कि ये नाम भ्रमित करने वाले हैं. हमें किसी भी बीमारी को टोमेटो या ब्रिंजल फ़्लू जैसे नाम नहीं देने चाहिए.

Banner
BBC
Banner

दूसरा सवाल - ''टोमेटो फ़्लू'' क्या है?

Banner
BBC
Banner

''टोमेटो फ़्लू'' किसी अलग या नए तरह की बीमारी नहीं है, बल्कि ये एक हाथ, पैर और मुंह की बीमारी है.

इसे अंग्रेज़ी में HFMD यानी हैंड, फुट, माउथ डिजीज कहते हैं. एचएफएमडी कॉक्सैकीवायरस और एंटरोवायरस, इन दो वायरसों के समूहों के कारण होती है.

आमतौर पर छोटे बच्चे इस बीमारी की चपेट में आते हैं.

ये कोई गंभीर बीमारी नहीं है लेकिन वायरल बीमारियों में हमेशा वायरस के म्यूटेशन की संभावना होती है, यानी वायसर का रूप बदलता है.

वायरस म्यूटेट करते हैं तो ख़तरा भी बढ़ता है. जैसे चीन और ताइवान में वायरस म्यूटेशन के कारण कई लोगों की जान चली गई थी.

हालांकि भारत में अब तक ''टोमेटो फ़्लू'' से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है लेकिन डॉक्टर और वायरोलॉजिस्ट इस पर नज़र बनाए हुए हैं.

टोमेटो फ्लू
Getty Images
टोमेटो फ्लू
Banner
BBC
Banner

तीसरा सवाल: क्या हैं लक्षण?

Banner
BBC
Banner

इसके लक्षण भी बाकी वायरल संक्रमण से मिलते जुलते हैं.

शुरुआत हल्के बुख़ार से होती है, फिर भूख नहीं लगना, थकान महसूस करना और गले में खराश जैसे लक्षण सामने आने लगते हैं.

बुख़ार के दो तीन दिनों के बाद आमतौर पर जीभ, मसूढ़े, गालों के अंदर, हथेली और एड़ियों पर छोटे-छोटे लाल छाले या फफोले निकलते हैं.

ये फफोले मंकीवायरस में होने वाले रैशेज़ जैसे ही नज़र आते हैं.

Banner
BBC
Banner

चौथा सवाल: कैसे होता है संक्रमण?

Banner
BBC
Banner

नज़दीकी संपर्क, गंदगी या फिर बिना साफ सफाई के कोई भी चीज़ मुंह के अंदर डाल लेने, दूसरे के इस्तेमाल किए कपड़े पहनने आदि से ये बीमारी हो सकती है.

ज़्यादा छोटे बच्चों में गंदी नैपी के इस्तेमाल से भी ये संक्रमण फैल सकता है.

पाकिस्तान में क्यों नाराज़ हैं सिख महिलाएं, सड़कों पर उतरने की क्या है वजह?

इलाज
Getty Images
इलाज
Banner
BBC
Banner

पाँचवाँ सवालः जाँच कैसे होती है और इलाज क्या है?

Banner
BBC
Banner

टोमेटो फ़्लू के लक्षण भी डेंगू, चिकनगुनिया से मिलते जुलते हैं इसलिए डॉक्टर मॉलिक्यूलर और सेरोलॉजिकल टेस्ट करने के लिए देते हैं.

अगर जाँच में डेंगू , चिकनगुनिया, ज़ीका वायरस, ज़ोस्टर वायरस या हर्पीस में से कोई भी बीमारी नहीं निकलती है, तब डॉक्टर मरीज़ में टोमेटो फ़्लू की पुष्टि करते हैं.

फिलहाल इसका कोई खास एंटी वायरल इलाज नहीं है.

डॉक्टर सहायक उपचारों का ही सहारा ले रहे हैं. जैसे बुखार के लिए एंटीबॉयटिक्स, रैशेज़ में खुजली या खरोंच के लिए एंटीसेप्टिक या एंटीबायोटिक क्रीम का इस्तेमाल.

इसके अलावा वायरस की पहचान होते ही बच्चे को दस दिनों के लिए क्वारंटाइन कर देने की सलाह दी जाती है.

वायरस का संक्रमण तेज़ी से फैलता है इसलिए घर के बाकी सदस्यों से पर्याप्त दूरी बनाए रखने की ज़रूरत है.

खाने-पीने के अलग बर्तन, साफ बिस्तर, कपड़े आदि का ध्यान रखना आवश्यक है.

कई बार मुँह के अंदर फोड़े निकल जाने के कारण खाने में दिक्कत होती है. इस सूरत में बच्चे को ज़्यादा तरल खाना देना चाहिए.

वायरस
Getty Images
वायरस
Banner
BBC
Banner

छठा सवाल - सबसे पहले केरल में ही क्यों आते हैं नए वायरस के मामले?

Banner
BBC
Banner

चाहे देश में कोरोना का पहला मामला हो, या मंकीवायरस, या नीपाह वायरस या अब टोमेटो फ्लू - शुरुआत केरल से ही होती है. ऐसा क्यों है?

डॉक्टर अनीश कहते हैं, ''दूसरे प्रदेशों को तुलना में केरल के लोग ज़्यादा जागरूक हैं. वो बीमारियों की जांच कराते हैं और फिर इनका पता भी चल जाता है.

हर साल केरल में सबसे अधिक डेंगू के मामले रिपोर्ट होते हैं लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि यहां के लोगों की इम्युनिटी कमज़ोर है. वजह है लोगों का ज़्यादा जागरूक होना और अस्पतालों की तरफ़ उनका रुख़ करना. कोरोनाकाल में भी यही हुआ.''

दूसरी वजह यहां की जलवायु भी हो सकती है. केरल का उष्णकटिबंधीय जलवायु (TROPICAL CLIMATE) वायरस और उसके संक्रमण के लिए काफी मुनासिब है.''

तीसरी और चौथी वजह है यहां का जनसंख्या घनत्व और माइग्रेशन. केरल के लोग बड़ी तादाद में विदेश जाते हैं. ''

Banner
BBC
Banner

सातवाँ सवाल: क्या वयस्कों को भी हो सकता है ''टोमेटो फ़्लू''?

Banner
BBC
Banner

इस संभावना को नकारा नहीं जा सकता. एचएफएमडी से बच्चों को ज़्यादा ख़तरा है लेकिन संक्रमित बच्चे के संपर्क में आने से वयस्कों को भी ये बीमारी हो सकती है.

बड़ों में अगर इस बीमारी से जुड़े कोई भी लक्षण नज़र आते हैं तो इसे गंभीरता से लेने की ज़रूरत है.

Banner
BBC
Banner

आठवाँ सवाल: क्या विदेशों में भी ''टोमेटो फ़्लू'' के मामले सामने आए हैं?

Banner
BBC
Banner

अमेरिका की सरकारी संस्था सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक़ अमेरिका में भी ये बीमारी गरमी के मौसम में बहुत आम है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+