Teleprompter: टेलीप्रॉम्पटर क्या होता है, कैसे करता है काम? जानें सबकुछ यहां
What is Teleprompter: आपलोगों ने कभी गौर किया है कि देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री या समाचार एंकर कैमरे पर जानकारी देते समय धाराप्रवाह कैसे बोल लेते हैं? आखिर यह सब कैसे संभव है? कई मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आप देखते होंगे कि वह बोलते समय डिस्प्ले स्क्रीन का उपयोग करते हैं। दरअसल, इस डिस्प्ले स्क्रीन को टेलीप्रॉम्पटर कहते हैं। इसकी सहायता से ही अक्सर बड़े नेता लोग अपना भाषण देते हैं। साथ ही समाचार एंकर, रिपोर्टर भी न्यूज पढते समय इसका इस्तेमाल करते हैं। चलिए जानते हैं आखिर टेलीप्रॉम्पटर क्या होता है, कैसे करता है काम?
Teleprompter क्या है? (What is Teleprompter)
टेलीप्रॉम्पटर (Teleprompter) असल में दो अंग्रेजी शब्द से मिलकर बना हुआ है जिसमें Tele शब्द का अर्थ होता है दूर और Prompter शब्द का अर्थ होता है अनुबोधक या स्मरण करने वाला। यह एक खास तरह की Display Screen होती है इसका इस्तेमाल राजनेता, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और न्यूज एंकर अपने भाषण देते समय करते हैं। इस डिस्प्ले स्क्रीन पर भाषण का कंटेंट या न्यूज कंटेंट बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा आता है जिसे आप आराम से पढ़ सकते हैं। आप लोगों ने देखा होगा कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति जब किसी भी विषय पर भाषण देते हैं तो वह धाराप्रवाह बोलते चले जाते हैं। कई लोगों को लगता है कि प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति भाषण अपना मन से या याद करके दे रहे हैं लेकिन वास्तविकता में ऐसा नहीं होता।

Teleprompter कैसे काम करता है?
चलिए अब जानते है आखिर टेलीप्रॉम्पटर काम कैसे करता है। टेलीप्रॉम्पटर के मुख्य रूप से दो भाग होते है पहला होता है Monitor Display और वही दूसरा भाग होता है बीम स्पिलिटर मिरर और ये Mirror लगभग 45° सामने की ओर झुकी हुई रहती है। यह एक परावर्तक ग्लास स्क्रीन होती है। ये Beam Splitter Glass एक स्टैंड के ऊपरी हिस्से में लगा हुआ रहता है और इसके ठीक नीचे बॉटम में Monitor Display लगा हुआ रहता है। इस बॉटम में लगे मॉनीटर डिस्प्ले पर कंप्यूटर के जरिए लिखी गई Script को उल्टी अक्षरों चलाया जाता है और फिर ऊपर लगे Glass यानि की Beam Splitter Mirror उन अक्षरों को कैमरे के सामने सीधी सीधी अक्षरों में Reflect करके प्रदर्शित करती है और फिर उस Text को पढ़कर लोगो के सामने प्रस्तुत किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications