Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्या होती है 'शैडो कैबिनेट', जिससे पटनायक रखेंगे ओडिशा में BJP सरकार पर नजर, जानें क्या हैं उनके इरादे

Naveen Patnaik shadow cabinet: ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अब राज्य के विपक्ष के नेता हैं। नवीन पटनायक अब ओडिशा में विपक्ष की भूमिका निभाने को पूरी तरह तैयार हैं। ओडिशा में सत्तारूढ़ भाजपा और उसके मुख्यमंत्री मोहन माझी की सरकार पर नजर रखने के लिए नवीन पटनायक ने छाया मंत्रिमंडल का गठन किया है। छाया मंत्रिमंडल को अंग्रेजी में shadow cabinet कहा जाता है।

शैडो कैबिनेट का गठन राज्य विधानसभा के बजट सत्र से पहले उठाया गया है, जो अगले सोमवार से शुरू होने वाला है। शैडो कैबिनेट की टीम में नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल (BJD) के 50 विधायक होंगे, जो भाजपा सरकार के हर काम पर पैनी नजर रखेंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी राज्य सरकार के कामकाज पर नजर रखने के लिए विपक्षी दल ने इस तरह की समानांतर कैबिनेट बनाई है।

Naveen Patnaik shadow cabinet

ये भी पढ़ें- Naveen Patnaik: देश में सबसे लंबे वक्त तक सेवा करने वाले दूसरे सीएम बने पटनायक, जानें पहले नंबर पर कौन?

क्या होती है छाया मंत्रिमंडल (What is shadow cabinet)

किसी भी लोकतांत्रिक देश में विपक्षी दल सत्तारूढ़ सरकार के समानांतर अपने विधायकों या सांसदों की एक कैबिनेट बनाता है, जिसे शैडो कैबिनेट कहा जाता है। शैडो कैबिनेट में शामिल विपक्षी विधायक या सांसद सरकार के मंत्रियों के विभागों के कामकाज पर नजर रखते हैं। ये चलन ब्रिटेन में आम है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड में भी शैडो कैबिनेट बनाई जाती है।

शैडो कैबिनेट यानी छाया मंत्रिमंडल का ये कॉन्सेप्ट यूके से लिया गया है। यूके शैली की 50 सदस्यीय छाया मंत्रिमंडल पटनायक के शुरुआती अनुभवों को दिखाता है, जिन्होंने राजनीति से पहले अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा ब्रिटेन में बिताया था।

शैडो कैबिनेट के सदस्य ज्यादातर पटनायक के सरकार के पूर्व मंत्री हैं, जिनसे उम्मीद की जाती है कि वे प्रत्येक मंत्री और उनके विभाग पर नजर रखेंगे और उन क्षेत्रों में वैकल्पिक योजनाएं और नीतियां तैयार करेंगे, जहां सरकार की चूक हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Naveen Patnaik:ओडिशा की राजनीति में आते ही छा गए नवीन बाबू, कोई नहीं तोड़ पाया तिलिस्म

मॉनसून सत्र में ये शैडो कैबिनेट मांझी सरकार को घेरेगी

बीजू जनता दल के 50 विधायकों की एक शैडो कैबिनेट बनकर तैयार है। ये अपने अनुभवी विधायक अलग-अलग विभागों की निगरानी का काम करेंगे।

नवीन पटनायक ने अपनी सरकार में वित्त मंत्री रहे प्रसन्ना आचार्य को वित्त विभाग की निगरानी का काम दिया है। प्रशासन और लोक शिकायत की निगरानी का काम प्रताप देब को दिया गया है। गृह, खाद्य और उपभोक्ता कल्याण विभागों की निगरानी पूर्व मंत्री निरंजन पुजारी करेंगे।

बीजद की ओर से जारी एक बयान में पटनायक के हवाले से कहा गया, "विपक्षी दल लोगों के हितों का संरक्षक है। राज्य विधानसभा में विपक्षी दल की महत्वपूर्ण भूमिका है। विधायक उन्हें सौंपे गए विभागों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखेंगे और राज्य विधानसभा में उन विभागों पर चर्चा के दौरान सक्रिय रूप से भाग लेंगे। वे लोगों के हितों की रक्षा के लिए काम करेंगे।"

22 जुलाई से शुरू हो रहे ओडिशा विधानसभा के मॉनसून सत्र में नवीन पटनायक की ये शैडो कैबिनेट मांझी सरकार को घेरने के लिए पूरी तरह तैयार है।

शैडो कैबिनेट बनाकर क्या संदेश देना चाहते हैं नवीन पटनायक

पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का यह कदम न केवल विपक्ष की बेंच से उनकी सक्रिय भूमिका को रेखांकित करता है, बल्कि यह कई लोगों की इस धारणा को भी खारिज करता है कि बीजू जनता दल अब राजनीतिक रूप से अप्रासंगिक हो जाएगा। हाल ही में संपन्न चुनाव में बीजद 24 साल बाद सत्ता से बाहर हो गई। भाजपा ने 147 विधानसभा सीटों में से 78 सीटें जीतकर नवीन पटनायक की सरकार को हटा दिया। बीजद ने 51 सीटें जीतीं।

कुछ दिनों बाद, जब पटनायक को राज्य विधानसभा में विपक्ष का नेता चुना गया, तो बीजद ने संकेत दिया कि वह राज्य की राजनीति को लेकर अब भी गंभीर है।

बीजद ने राज्यसभा में कहा कि उसके सांसद केवल मुद्दों पर बोलने तक ही सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि अगर केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार "ओडिशा के हितों की अनदेखी करती है" तो वह आंदोलन करेगी। बीजद नीट मुद्दे पर पार्टी पहले ही विपक्ष के साथ खड़ी हो चुकी है और संसद में वॉकआउट भी कर चुकी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+