राम मंदिर की भीड़ में अमिताभ बच्चन के पास पहुंचे पीएम मोदी, जोड़े हाथ और फिर पूछा ऐसा सवाल कि......
PM Modi Amitabh Bachchan Viral Video: अयोध्या में गत 22 जनवरी 2024 को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरे विधी विधान के साथ संपन्न हो गया है। इस समारोह में बॉलीवुड, साउथ इंडस्ट्री, खेल जगत और कई बड़े बड़े बिजनेसमैन शामिल हुए थे। इन्हीं में से एक थे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन जो कि अपने बेटे अभिषेक के साथ इस कार्यक्रम में पहुंचे थे।
पीएम मोदी और बिग बी का वीडियो
राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में बिग बी और उनके बेटे अभिषेक पारंपरिक भारतीय कपड़ों में नजर आए थे। वहीं प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद अमिताभ बच्चन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अमिताभ बच्चन के पास पहुंचे थे पीएम मोदी
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर में पहुंचे सभी मेहमानों का अभिवादन कर रहे थे। इसी दौरान पीएम मोदी भीड़ से घिरे अमिताभ बच्चन के पास पहुंचते हैं। पीएम मोदी ने पहले तो अमिताभ बच्चन का अभिवादन किया और फिर उनसे थोड़े समय के लिए बात की। दोनों ही एक दूसरे से मुस्कुराते हुए हाथ जोड़ते नजर आए।
पीएम मोदी ने अमिताभ बच्चन से पूछी ये बात
वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी अमिताभ बच्चन से उनके हाथ की सर्जरी के बारे में पूछ रहे हैं। इसके बाद अमिताभ बच्चन अपने दाएं हाथ की ओर इशारा करते हैं। अमिताभ बच्चन ने हाल ही में खुलासा किया था कि उनके हाथ की सर्जरी हुई है। बिग बी पिछले साल टीवी के पॉपुलर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में हाथ पर बैंडेज लगाए दिखाई दिए थे।
Recommended Video
कार्यक्रम में शामिल हुई थीं ये हस्तियां
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के अलावा इस खास कार्यक्रम में साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, चिरंजीवी, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, निर्देशक रोहित शेट्टी, राजकुमार हिरानी, मधुर भंडारकर, सुभाष घई, आयुष्मान खुराना, सिंगर शंकर महादेवन, सोनू निगम, माधुरी दीक्षित और उनके पति श्रीराम नेने समेत कई हस्तियां इस समारोह में शामिल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications