आज हुए लोकसभा चुनाव तो बिहार में INDIA अलायंस बनेगा NDA के लिए मुसीबत? नए सर्वे ने चौंकाया
India TV survey in Hindi: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सियासी पार्टियां पूरी ताकत के साथ जुट गई हैं। बीजेपी के गठबंधन वाले NDA को हराने के लिए विपक्षी दलों का 'इंडिया गठबंधन' हर तरह से जुटा हुआ है।

जोड़-तोड़ की राजनीति जारी है तो वहीं बीजेपी के खिलाफ बिहार में मोर्चा खोलने वाले राजद ने दावा किया है कि वो हर हालत में इस बार एनडीए को जीतने नहीं देंगे।
ऐसे में क्या बिहार में एनडीए को नुकसान झेलना पड़ेगा? क्या नीतीश कुमार के बिना चुनाव लड़ने पर 'इंडिया अलायंस' के आगे भाजपा पस्त हो जाएगी? ये सवाल सबके दिमाग में घूम रहा है, इसी बात को जानने के लिए इंडिया टीवी ने एक सर्वे किया और जनता के मन को टटोलने की कोशिश की।
बिहार में INDIA अलायंस और NDA को कितनी सीटें मिलेंगी?
उसने जनता से सीधे प्रश्न किया कि 'अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो बिहार में INDIA अलायंस और NDA को कितनी सीटें मिलेंगी?' सर्वे में जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और चौंकाने वाला उत्तर दिया।
बिहार में लोकसभा की 40 सीट
आपको बता दें कि बिहार में लोकसभा की 40 सीट हैं। सर्वे में जनता ने NDA को 30 सीटें और INDIA अलांयस को 10 सीटें दी हैं और अन्य के खाते में जीरो सीटें आई है।
मतलब कहने का ये कि मौजूदा तारीख में बीजेपी का जलवा बिहार में बरकरार है और विपक्षी गठबंधन उसका कुछ भी बिगाड़ता नजर नहीं रहा। देखते हैं कि इस सर्वे की बातें सही साबित होती हैं या नहीं। ये सर्वे पूरी तरह से जनता की बातचीत पर आधारित है। इस सर्वे पर आप अपनी प्रतिक्रया जरूर दें और अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दर्ज कराएं।
साल 2019 में क्या थी लोकसभा परिणाम की स्थिति
आपको बता दें कि साल 2019 में बिहार में भाजपा ने जेडी (यू) के साथ चुनाव लड़ा था। पार्टी ने उन सभी 17 सीटों पर जीत हासिल की, जिन पर उसने चुनाव लड़ा था। जद (यू) को 16 सीटें मिलीं, जबकि लोक जनशक्ति पार्टी को 6 सीटें मिली थीं जबकि कांग्रेस ने सिर्फ एक सीट जीती थी जबकि 2014 में एनडीए को 40 में से 31 सीटें मिली थीं।
फिलहाल इस बार समीकरण बदले हुए हैं, नीतीश कुमार बीजेपी के साथ नहीं बल्कि उसके खिलाफ खड़े हैं। फिलहाल सर्वे तो एनडीए के ही जीतने की बात कर रहा है, देखते हैं कि चुनावी नतीजे इस सर्वे की तरह ही आते हैं या वाकई इस बार बिहार में तस्वीर बदल जाती है।












Click it and Unblock the Notifications