पराक्रम दिवस पर PM मोदी ने सुभाष चंद्र बोस को किया याद, कहा- 'ये देश उनके साहस का सम्मान करता है'
Subhash Chandra Bose Jayanti: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 जनवरी को महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस (शौर्य दिवस) के रूप में मनाने में देश का नेतृत्व किया है।
पीएम मोदी ने भारत के लोगों को शुभकामनाएं दीं और देश की आजादी के लिए नेताजी के समर्पण को याद किया। पीएम मोदी आज लाल किले में पराक्रम दिवस कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ''पराक्रम दिवस पर भारत के लोगों को शुभकामनाएं। आज उनकी जयंती पर हम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन और साहस का सम्मान करते हैं। हमारे देश की आजादी के प्रति उनका अटूट समर्पण प्रेरणा देता रहता है।''
पीएम नरेंद्र मोदी ने बालासाहेब ठाकरे की जयंती पर भी उनको याद किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ''बालासाहेब ठाकरे जी को उनकी जयंती पर स्मरण। वह एक महान व्यक्ति थे जिनका महाराष्ट्र के राजनीतिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर प्रभाव अद्वितीय है। अनगिनत लोगों के दिलों में वह अपने नेतृत्व, अपने आदर्शों के प्रति दृढ़ समर्पण और गरीबों और वंचितों के लिए बोलने की प्रतिबद्धता के कारण जीवित हैं।''












Click it and Unblock the Notifications