यूके में भी दिखा धातु का एक मोनोलिथ, जानें क्या है खंबे जैसा दिखने वाला मोनोलिथ, अचानक हो जाता है गायब
यूके में भी दिखा धातु का एक मोनोलिथ, जानें क्या है खंबे जैसा दिखने वाला मोनोलिथ, कहां हो जाता है गायब
Mystery Monolith: सोशल मीडिया पर इन दिनों मोनोलिथ नाम का शब्द बहुत चर्चा में है। मोनोलिथ का मतलब होता है पत्थर या धातु से बना बहुत बड़ा खंभा। असल में पिछले कुछ दिनों में अमेरिका, उताह रेगिस्तान, उत्तरी रोमानिया में मेटल मोनोलिथ दिखाई दिए हैं। अब यूके में भी धातु का एक मोनोलिथ दिखा है। जो ऑफ व्हाइट रंग का बहुत चमकीला है। यूके में देखे गए मोनोलिथ की तस्वीरें सोसल मीडिया पर वायरल हो रही है। कई दिनों से अलग-अलग देशों में दिखने वाला ये मोनोलिथ पहेली बनी हुई। तो आइए जानते हैं कि ये मोनोलिथ का पूरा रहस्य क्या है?

कॉलिंस डिक्शनरी के अनुसार, एक मोनोलिथ "पत्थर का एक बहुत बड़ा सीधा टुकड़ा होता, विशेष रूप से एक जिसे प्राचीन काल में रखा गया था"। Stonehenge को पृथ्वी पर मोनोलिथ के संग्रह का सबसे प्रसिद्ध उदाहरण कहा जा सकता है।
पहली बार अमेरिका में दिखा मोनोलिथ
पहली बार इसे अमेरिका में देखा गया था। जब उताह रेगिस्तान में एक हेलीकॉप्टर चालक दल ने 18 नवंबर को इसे देखा। हेलीकॉप्टर चालक को दूर से देखकर ये एक अजीब मूर्ति सा लगा।

उताह रेगिस्तान के बाद ये मोनोलिथ गायब हो गया। उसके कुछ दिन बाद इसी तरह के मोनोलिथ को रोमानिया की पहाड़ों में देखा गया। लगभग 4 मीटर लंबी इस मोनोलिथ की कुछ तस्वीरें बीते महीने सोशल मीडिया पर वायरल हई थी। स्थानीय समाचार आउटलेट की ओर से नेम्ट क्षेत्र में इसे प्रकाशित भी किया गया था।
रहस्यमय तरीके से मोनोलिथ हुआ गायब
मोनोलिथ की जांच करने वहां जर्नल एफएम रेडियो स्टेशन पहुंचा था। उन्होंने उसके बाद बताया था कि हमें एक ऐसी धातु की संरचना मिली थी, जिसकी सतह पर गोलाकार निशान बने हुए थे। जिसको देखकर हम सब आश्चर्यचकित थे। बाद में इन्होंने सूचना दी कि रहस्यमय तरीके से मोनोलिथ 30 नवंबर को गायब हो गया।

दिसंबर के पहले सप्ताह के आखिर में कुछ लोगों ने इस्ले ऑफ वाइट के समुद्र तट पर एक चमकदार मोनोलिथ को देखा। इस खंबे कॉम्प्टन बीच पर वेस्ट साइड आइसलैंड पर देखा गया था।
इन सभी विवादों के बाद न्य मेक्सिको के एक आर्ट कलेक्टिव The Most Famous Artist ने दावा किया है कि यूटा और कैलिफोर्निया में दिखे मोनोलिथ उसने लगाए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसने अपने इंस्टाग्राम पेज पर 3 तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें से 2 उनके बनाए खंबे की हैं और एक कैलिफोर्निया में मिले खंबे की है। आर्ट कलेक्टिव The Most Famous Artist के वेबसाइट से पता चलता है कि वो इस खंबे को 45 हजार डॉलर में बेचे जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications