आज देश में जो हो रहा है वो लोकतंत्र को कैद करने की कोशिश है: राहुल गांधी
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला है। बैंगलुरू में आयोजित क्वेस्ट फॉर इक्वलिटी कार्यक्रम में राहुल ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आज देश की जो हालत है उसके जिम्मेदार पीएम मोदी और आरएसएस है।

राहुल ने कहा कि आज जो हो रहा है वह भावना के आधार पर भारत के लोकतंत्र को कैद करने की कोशिश है। यह काम नौकरशाह, पीएम और संघ के लोग कर रहे हैं। राहुल ने कार्यक्रम में बीफ के मुद्दे और रोहित वेमुला के मुद्दा को भी उठाया। रोहित वेमुला के खुदकुशी मामले पर बोलते हुए राहुल ने कहा कि मैं इसे खुदकुशी नहीं कहता, रोहित वेमला का अपमान करके हत्या की गई।
उन्होंने मोहम्मद अखलाक के बारे में बोलते हुए कहा कि बछड़े की चोरी के आरोप में पीटकर-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई और इस हत्या पर बोलने के बजाए बीफ पर सवाल हो रहे। उन्होंने इन सब के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि केंद्र सरकार घमंड में चूर है। उन्होंने कहा कि सच और ताकत एक ही चीज नहीं है। डॉ. अंबेडकर इसलिए महान हैं क्योंकि वह सच के साथ खड़े हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications