क्या है हलवा सेरेमनी, आखिर क्यों वित्त मंत्री लोगों को बजट से पहले इसे खिलाते हैं

Recommended Video

    Arun Jaitely ने Halwa Ceremony में लिया हिस्सा, जानें Budget से इसका नाता । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। देश का अगले बजट को पेश करने से पहले इसकी तैयारियां जोरो पर हैं। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट तैयार करने से पहले हलवा सेरेमनी में शनिवार को हिस्सा लिया और आधिकारिक रूप से बजट तैयार करने की प्रक्रिया का शुभाारंभ किया। आपको बता दें कि हर वर्ष बजट की प्रतियां छपने से पहले हलवा सेरेमनी का आयोजन किया जाता है, जिसकी शुरुआत वित्त मंत्री खुद सांकेतिक रूप से हलवा बनाकर करते हैं, इस कार्यक्रम के बाद ही बजट की प्रतियां छपनी शुरू होती हैं। इस कार्यक्रम के तहत वित्त मंत्रालय के तमाम कर्मचारियों व अधिकारियों को हलवा दिया जाता है।

    किसी को बाहर नहीं जाने दिया जाता

    किसी को बाहर नहीं जाने दिया जाता

    हलवा कार्यक्रम के बाद तमाम अधिकारी व कर्मचारी जो बजट की प्रतियों की छपाई में शामिल होते हैं वह नॉर्थ ब्लॉक यूनिट में रहते हैं और वह वहां से तबतक बाहर नहीं निकलते हैं जबतक कि वित्त मंत्री का बजट भाषण नहीं हो जाता है। ऐसे में शनिवार को जो लोग बजट को प्रिंट करने के कार्यक्रम में शामिल हैं वह अब उसी दिन बाहर आएंगे जब बजट पेश कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि वार्षिक बजट को डिविजन ऑफ इकॉनमिक अफेयर की ईकाई तैयार करती है, जिसकी अध्यक्षथा वित्त मंत्रालय के मुख्य सचिव (बजट) करते हैं।

    किसी से भी बात करने की इजाजत नहीं होती

    किसी से भी बात करने की इजाजत नहीं होती

    बजट को तैयार करने की प्रक्रिया को हर वर्ष यह डिविजन एक वार्षिक सर्कुलर जारी करती है। इस पूरी प्रक्रिया व दस्तावेजों की गोपनीयता को बनाए रखने के लिए इस काम से जुड़े तमाम लोग नॉर्थ ब्लॉक में ही रहते हैं, जबतक यह दस्तावेज यहां छपते हैं और वित्त मंत्री अपना भाषण नहीं दे देते हैं सभी लोग यहां से बाहर नहीं जाते हैं। इस दौरान इस प्रक्रिया में शामिल लोग अपने रिश्तेदारों, दोस्तों से पूरी तरह से अलग होते हैं और वह उनसे संपर्क भी नहीं कर सकते हैं। इस दौरान लोगों के फोन भी उनसे ले लिए जाते हैं और किसी को फोन पर बात करने की इजाजत नहीं होती है।

     1 फरवरी को पेश होगा बजट

    1 फरवरी को पेश होगा बजट

    इस दौरान तमाम अधिकारियों व कर्मचारियों को ना सिर्फ उनके परिवार व रिश्तेदार से दूर रखा जाता है, बल्कि पत्रकारों को भी वित्त मंत्रालय के भीतर जाने की इजाजत नहीं होती है। इस दौरान तभी किसी पत्रकार को जाने की इजाजत दी जाती है जब किसी तरह का महत्वपूर्ण ऐलान करना होता है। गौरतलब है कि वित्त मंत्री अरुण जेटली 1 फरवरी 2018 को संसद में बजट पेश करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+