'घर में मातम है', कुल्हड़ पिज्जा वाले कपल का 'प्राइवेट वीडियो' वायरल, रोते हुए सहज ने यूट्यूबर पर लगाया इल्जाम

Kulhad Pizza Sahaj Arora: पंजाब के जालंधर के मशहूर 'कुल्हड़ पिज्जा' वाले कपल सहज अरोड़ा का एक 'प्राइवेट वीडियो' सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने अब मीम्स भी बनाने शुरू कर दिए हैं। सहज ने कहा है कि ये वीडियो पूरी तरह से फेक है और एनिमेटेड है।सहज अरोड़ा ने फुटेज को फर्जी बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

इन सभी बातों से दुखी और परेशान होकर रोते हुए सहज अरोड़ा ने अब इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रोते हुए सहज अरोड़ा ने इस अश्लील वीडियो को वायरल करने के लिए यूट्यूबर ब्लॉगर करन दत्ता (Karan Dutta Vines) और एक महिला को जिम्मेदार ठहराया है।

 Kulhad Pizza couple video viral

वहीं सहज अरोड़ो ने यूजर्स से वीडियो को शेयर ना करने की हाथ जोड़कर गुजारिश भी की है। सहज अरोड़ा के आरोपों का यूट्यूबर करन दत्ता ने जवाब भी दिया है।

रोते हुए बोले सहज अरोड़ा- घर में बेटी हुई थी लेकिन मातम जैसा माहौल था...

सहज अरोड़ा अपने इंस्टाग्राम में रोते हुए दिखाई दे रहे हैं। सहज अरोड़ा वीडियो में पंजाबी में कहते हैं कि, 'मेरे बेटी हुई है तो घर में खुशी का माहौल था, लेकिन वीडियो वायरल करने वाली ब्लैकमेलर महिला और ब्लॉगर ने हमारी सारी खुशियां छीन ली हैं। अब मेरे घर में मातम जैसा माहौल है। लग रहा है कि घर में कोई नया मेहमान नहीं बल्कि घर का कोई सदस्य मर गया हो। हम तो घर से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं। आप ही हमारे जगह रह कर सोचो, कौन चाहेगा कि उसका वीडियो वायरल हो जाए।'

सहज ने बताया, कैसे वायरल हुआ वीडियो...?

सहज वीडियो में आगे कहते हैं, ''जो महिला, वीडियो को वायरल करने के आरोप में पकड़ी गई है, उसने अकेले कुछ नहीं किया, ये उसके बस की बात नहीं है। ये सब वह ब्लॉगर के साथ मिलकर उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी। ये आप महिला का मैसेज देखिए, इस महिला ने हमसे पैसों की डिमांड की थी, लेकिन हमने पुलिस में शिकायत की। जिसके बाद महिला और ब्लॉगर ने मिलकर वीडियो वायरल कर दिया।'

'प्लीज हमारी वीडियो और मीम्स ना शेयर करें...'

सहज अरोड़ा ने गुजारिश करते हुए कहा कि, 'पता नहीं, घर में माहौल ऐसा है कि ,हम कल रहे या न रहें। आप लोगों से गुजारिश है कि हमारी वीडियो और मीम्स ना शेयर करें। वो ब्लॉगर अब भी लाइव आकर हमारे खिलाफ गलत बोल रहा है। ये सबकुछ सारी की सारी प्लानिंग उस ब्लॉगर की है। वो मेरा फोन भी नहीं उठा रहा है।'

ब्लॉगर करन दत्ता दिया जवाब

Karandutta Vines यूट्यूब चैनल, चलाने वाले ब्लॉगर करन दत्ता ने कहा है कि, 'सहज अरोड़ा ने ये सब पब्लिसिटी पाने के लिए किया है। उसका कोई वीडियो चल नहीं रहा था, फोलोअर्स उनके डाउन हो रहे थे...इसलिए सुर्खियों में रहने के लिए और व्यूज के लिए, उसने ये कदम उठाया है।'

करन ने कहा कि, 'एक तरफ सहज कहता है कि वीडियो फेक है और दूसरी तरफ उसी आरोप में महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोई भी इंसान पैसा लगाकर आपका फेक वीडियो नहीं बनवाएगा।'

करन ने कहा कि, 'सहज को इस मामले में कोई पुख्ता सबूत दिखाने चाहिए। अगर सहज ऐसा नहीं करते हैं तो, मैं हर दिन उनके खिलाफ एक वीडियो बनाता रहूंगा। मेरा चैनल काफी चलता है इसलिए मेरे ऊपर आरोप लगाए जा रहे हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+