तस्वीरों में: खबर जो साल 2014 में बन गई सुर्खियां
नयी दिल्ली। एक और साल बीत गया। चंद दिनों के बाद साल 2014 खत्म हो जाएगा और नया साल शुरु हो जाएगा। ये साल अपने साथ देश और दुनिया के लिए कई सौगात लेकर आया । इस साल कुछ अच्छी घटानाएं हुई तो कुछ घटानाओं ने हमें दुख दिया।
एक ओर यहां इबोला से लेकर हुदहुद और तमाम ऐसी विपदाओं ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया तो वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तौर पर भारत को पूर्ण बहुमत की सरकार मिली तो धरती से आगे बढ़कर मंगल तक पहुंच बनाने में भी हिंदुस्तान सफल रहा। आपको हम साल 2014 की उन बड़ी घटनाओं से एक बार फिर से रूबरु करवा रहे हैं जिन्होंने इस साल सुर्खियां बटोरी।

पहले प्रयास में मंगल की कक्षा में स्थापित
अंतरिक्ष की दुनिया में 24 सितंबर का दिन भारत के लिए बेहद अहम साबित हुआ। उम्मीद के मुताबिक, मंगलयान मंगल ग्रह की कक्षा में स्थापित हो गया। मंगलयान से इसरो का संपर्क पहले ही स्थापित हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ऐतिहासिक मौके पर बेंगलुरु के इसरो सेंटर पहुंचकर वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया।

कैलाश सत्यार्थी को मिला नोबेल सम्मान
भारत के कैलाश सत्यार्थी को शांति का नोबले पुरस्कार मिला। 17 सालों के बाद किसी भारतीय को इस सम्मान से सम्मानित किया गया। बचपन बचाओं आंदोलन के लिए काम करने वाले कैलाश सत्यार्थी को पाकिस्तान की 17 साल की बहादुर मलाला युसूफजई के साथ शांति का नोबेल पुरस्कार मिला।

बहुमत की सरकार
मई में लोकसभा के नतीजों से भारत के राजनीतिक इतिहास में नया अध्याय लिख दिया। लगभग 3 दशकों के बाद पहली बार किसी एक पार्टी की बहुमत की सरकार बनीं। भाजपा ने अकेले के दम पर 282 का आंकड़ा छू लिया।

पोलियो मुक्त हुआ भारत
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस साल भारत को पोलियो मुक्त घोषित कर दिया। भारत के साथ-साथ दक्षिण एशिया को पोलियो मुक्त घोषित किया गया। भारत में 1994 से पोलियो उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है।

अपने छोड़ गए साथ
अपने समय की मशहूर अदाकारा सुचित्रा सेन का 17 जनवरी की सुबह कोलकाता के बेले व्यू अस्पताल में निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहीं सुचित्रा का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ।

तबाही चली गई कईयों की जान
चक्रवाती तूफान हुडहुड ने 12 अक्टूबर को विशाखापत्तनम के तट को छूआ और खूब तबाही मचाई। इस तूफान ने 100 से ज्यादा लोगों की जिंदगी लील ली तो करोड़ों की संपत्ति को खाक में मिला दिया।

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का बढ़ा सम्मान
भारत ने इस साल कॉमनवेल्थ गेम्स में 15 गोल्ड जीतकर रैकिंग में पांचवां स्थान जीता। भारत के खाते में 15 गोल्ड, 30 सिल्वर और 19 कांस्य पदक आए।

तेलंगाना का जन्म
इस साल भारत में नए राज्य का उदय हुआ। आंध्र प्रदेश को तोड़कर अलग तेलंगाना राज्य बनाया गया। हैदराबाद को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना दोनों की संयुक्त राजधानी बनाी गई।

खूब चला बाबाओं का खेल
भारत में इस साल बाबाओं ने भी खूब सूर्खियां बटोरी। पिछले साल जहां आसाराम बापू ने मीडियां में खूब सूर्खियां बटोरी तो वहीं इस संत रामपाल ने। 18 दिन की लुकाछुपी, 50 करोड़ से ज्याद खर्च, छह जानें और ढाई सौ से ज्यादा जख्मी लोगों की कीमत अदा करने के बाद आखिरकार हरियाणा पुलिस ने 19 नवंबर को देर शाम संत रामपाल को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट की अवमानना के जुर्म में गिरफ्तार किया । बाद में उसपर कई अन्य धाराओं में मामले दर्ज किए गए।

चला रोहित शर्मा का जादू
टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 13 नवंबर को कोलकाता वनडे मैच में श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वनडे इतिहास में दो बार ऐसा कारनामा करने वाले वे एक मात्र बल्लेबाज हैं।

जयललिता के लिए दे दी जान
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता को आय से अधिक संपत्ति मामले में 27 सितंबर को 4 साल की सजा सुनाई गई। उनके ऊपर 100 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। जयललिता को अरेस्ट करके बेंगलुरु सेंट्रल जेल में ले जाया गया।

दुश्मन बन गए दोस्त
बिहार विधानसभा के उपचुनाव में 25 अगस्त को आए परिणाम ने महागठबंधन के नए समीकरण पर सफलता की मुहर लगा दी। इन चुनाव नतीजों के बाद जेडीयू और आरजेडी ने हाथ मिला लिया।

भारत रत्न बनें सचिन
पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद सचिन तेंदुलकर को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से नवाजा गया। सचिन भारत रत्न पाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उनके साथ ही रसायन शास्त्री प्रोफेसर सीएनआर राव को भी भारत रत्न प्रदान किया।

निशाने पर कांग्रेस नेता
17 जनवरी को केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की लाश एक पांच सितारा होटल के कमरे से मिली। उनकी मौत दवा के ओवरडोज की वजह से हुई है। अभी तक ये मामला सुलझा नहीं है। छानबीन चल रही है।
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications