कौन होगा जेटली के बजट का केंद्र, क्या होगी घोषणाएं?
नयी दिल्ली। पूरे देश की निगाहें संसद पर टिकी है। सब आस लगाकर वित्त मंत्री अरुण जेटली को ओर देख रहे हैं। लोगों उम्मीद लगाए बैठे हैं कि आज वित्त मंत्री कुछ ऐसे ऐलान करेंगे जो उनके लिए अच्छे दिन ला सकेगा। सबकी अपनी-अपनी इच्छाएं और उम्मीदें है, लेकिन सबको खुश करना भी संभव नहीं है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जेटली अपने बजट में किसानों के लिए अहम ऐलान कर सकते हैं। अन्नादाता के लिए खास सुविधाओं का ऐलान किया जा सकता है, ताकि किसानों की आत्महत्याओं को रोका जा सके। जानिए आम बजट से जुड़ी कुछ रोचक और खास बातें

दरअसल एक के बाद एक सूखे की वजह से ग्रामीण क्षेत्र दबाव में है। इसकी वजह से वित्त मंत्री पर सामाजिक योजनाओं में अधिक खर्च करने का दबाव है। वहीं किसानों को वित्तमंत्री से कृषि क्षेत्र में भी कुछ अच्छी घोषणाओं की उम्मीद है। उम्मीद लगाए किसानों का कहना है देश की आर्थिक ग्रोथ को बढ़ाने के लिए किसानों के हालातों पर सरकार को ध्यान होगा।
- उनको कम ब्याज दरों पर कृषि लोन मिलने की उम्मीद है।
- उन्हें उम्मीद है कि सरकार उनका पिछला ऋण कुछ हद तक माफ कर देगी।
- सूखे और फसल के निचले मूल्य से कृषि क्षेत्र प्रभावित है। ऐसे में सरकार ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना पर खर्च को जारी रखेगी।
- फसल बीमा का विस्तार करेगी और सिंचाई परिव्यय बढ़ाएगी।
- माना जा रहा है कि वित्त मंत्री कृषि क्षेत्र में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए योजना करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications