अंकित सक्सेना हत्याकांड: चश्मदीदों ने बताई पूरी कहानी, कहा- गला कटने के बाद कुछ देर चला युवक
नई दिल्ली। दिल्ली में अंकित सक्सेना की हत्या के बाद मामले की परतें खुल कर सामने आ रही हैं। अंकित की मां ने दावा किया है कि हत्या को रोडरेज क रूप देने की कोशिश की गई थी। बता दें कि 23 वर्षीय अंकित हत्या पश्चिम दिल्ली स्थित रघुबीर नगर में की गई थी। अंकित की मां ने चश्मदीदों के आधार पर कहा है कि लड़की की मां ने स्कूटर, उसकी कार में भिड़ाया। उसके बाद अंकित बाहर आया। तभी आरोपी के परिवार ने उसकी हत्या कर दी। सभी आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस ने कहा कि अंकित और शहजादी एक दूसरे को प्यार करते थे और शादी करने की तैयारी में थे। लड़की के परिजन इसके खिलाफ थे और सक्सेना से बदला लेना चाहते थे। बताया गया कि शहजादी के परिजनों को लग रहा था कि सक्सेना उनकी बेटी को भगा ले जाएगा।

शहजादी की मां ने अंकित की कार में टक्कर दी
चश्मदीद पप्पू के अनुसार शहजादी की मां ने अंकित की कार में टक्कर दी। अंकित को नहीं पता था कि जो स्कूटर चला रहा था वो उसकी गर्लफ्रेंड की मां हैं। पप्पू ने आगे बताया कि अंकित जैसे ही कार के बाहर आया, उसका सामना शहजादी की मां से हुआ। शहजादी के मां के अन्य रिश्तेदार भी मौके पर आ गए। वो अंकित को धक्का देने लगे। अंकित ने घटना के लिए माफी मांगी लेकिन शहजादी के परिजनों ने कथित तौर पर उस पर चाकू से हमला किया और उसका गला काट दिया। बताया कि अंकित गला काटे जाने के थोड़ी देर बाद तक चलता रहा।
Recommended Video


तभी से उसका परिवार बदला लेने की कोशिश करने लगा
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जब शहजादी ने अपने माता-पिता से शादी के मामले परविवाद के बाद अपना घर छोड़ा, तभी से उसका परिवार बदला लेने की कोशिश करने लगा। दिल्ली पुलिस ने शहजादी के माता-पिता को, उसके चाचा और नाबालिग भाई को गिरफ्तार कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शहजादी के परिवार ने सक्सेना को गुरुवार को रात 8 बजे अपने घर के पास चौराहे पर उसकी सैंट्रो कार में देखा।

शहजादी की मां ने हेलमेट लगाया और ...
शहजादी की मां ने हेलमेट लगाया और अंकित की कार के पास जाकर उसमें स्कूटर भिड़ा दिया। अंकित को पता नहीं था कि स्कूटर चलाने वाली उसकी प्रेमिका की मां थी। अंकित, कार से बाहर नुकसान देखने आया। पप्पू जो घटना स्थल के ठीक सामने सिगरेट की दुकान चलातें हैं, उन्होंने बताया कि अंकित अपनी कार से बाहर आए और शहजादी की मां ने हेलमेट उतार कर उससे भिड़ गई। इस दौरान शहजादी के अन्य रिश्तेदार भी आ गए। सभी अंकित पर शहजादी के गायब होने का आरोप लगा रहे थे।

परिवार और पुलिस के दावे में अन्तर
हालांकि अंकित की मां, पड़ोसियों और प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि घटना के समय वह कार चला रहा था, डीसीपी (पश्चिम) विजय कुमार ने दावा किया कि पीड़ित मोटरसाइकिल पर था। पड़ोसी सारिका ने बताया कि अगले कुछ ही मिनटों में,अंकित ने शहजादी के परिवार के सामने रिश्ते से इनकार कर किया। इस बीच अंकित के पिता को जानकारी दी गई। उन्होंने पुलिस जाने की बात कही लेकिन शहजादी के रिश्तेदार उसे लगातार मारते रहे और इस दौरान आस पास भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

तब तक बेटे की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी
अंकित के परिजन घटना स्थल पर आ पाते इससे पहले शहजादी के रिश्तेदारों ने अंकित का गला खुकरी से काट दिया था। मृत अंकित के पिता यशपाल ने कहा ने कि अंकित की मां उसके गले पर चुन्नी बांधकर खून का बहाव रोकने की कोशिश करते हुए मदद मांग रही थी, लेकिन उधर से गुजर रहे लोग जो तस्वीरें लेने के लिए रुके थे, मदद नहीं की। आरोपी सिर्फ एक ही बात कह रहे थे कि लड़की को तुमने गायब किया है। उनके ऊपर खून सवार था। वहां मौजूद लोगों ने अंकित को उठाने व रिक्शे से ले जाने के दौरान कोई मदद नहीं की। उन्होंने कहा कि जब तक हमलावरों को सख्त से सख्त सजा नहीं मिलेगी तब तक बेटे की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications