23 मई के बाद क्या करेंगे निरहुआ? उन्होंने खुद बताया

नई दिल्ली- यूपी के आजमगढ़ से बीजेपी उम्मीदवार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahua) ने कहा है कि उन्होंने जनता के बीच अपनी बातें रखने का काम कर दिया है, अब जनता मतदान करके अपना काम कर रही है। यहां भोजपुरी स्टार (Bhojpuri Star) निरहुआ (Nirahua) का मुकाबला समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)से है।

मेरा जो काम था, वो किया- निरहुआ

मेरा जो काम था, वो किया- निरहुआ

भोजपुरी स्टार (Bhojpuri Star) ने न्यूज चैनल एबीपी न्यूज से कहा कि, 'मेरा जो काम था किया, अब जनता अपना काम करेगी। जो भी करना है, जनता को करना है। मैं सिर्फ इसलिए घूम रहा हूं ताकि जनता जो भी चाहती है, उसके दिल में जो भी है, वह मतदान केंद्र में जाकर जाहिर कर सके।

ईश्वर में भरोसा है- निरहुआ

ईश्वर में भरोसा है- निरहुआ

उनके गले में लगे राम नाम के पट्टे पर जब सवाल पूछा गया तो, उन्होंने कहा कि, 'भगवान तो मेरे साथ हमेशा रहते हैं, दिल में रहते हैं। मैं ईश्वर में भरोसा रखता हूं।' निरहुआ ने बताया कि वे ये देखकर बहुत खुश हैं कि उनकी अपील पर लोग दिल्ली, कोलकाता और मुंबई से आजमगढ़ आकर वोट दे रहे हैं। इसे वो अपनी सफलता मान रहे हैं।

आगे भी मेहनत करता रहूंगा- निरहुआ

आगे भी मेहनत करता रहूंगा- निरहुआ

समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की ओर से महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अधिकारियों द्वारा वोट डाले जाने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी कर रहा है, तो यह गलत है। उन्होंने कहा कि हमारे लोग हों या कोई और जबरन चुनाव करवाने का कोई मतलब नहीं है। चुनाव को तो जनता के ऊपर छोड़ना चाहिए। 23 तारीख के नतीजे के बाद उनका भविष्य क्या होगा? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि वे एक मेहनती इंसान हैं। आगे भी मेहनत करते रहेंगे। लोकसभा चुनाव में रविवार को छठे चरण में सात राज्यों की जिन 59 सीटों पर वोटिंग हुई है, उनमें आजमगढ़ भी शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+