तवांग में भारत-चीन सैनिकों के बीच हुई झड़प पर क्या बोले दलाई लामा

अरुणाचल प्रदेश की तवांग में भारतीय और चीनी सेना के बीच हुई झड़प के बाद धर्म गुरु दलाई लामा ने प्रतिक्रिया दी है। तिब्बत के धर्म गुरु ने इस मामले में खुलकर भारत का सपोर्ट किया है।

lama

india china face off:अरुणाचल प्रदेश की तवांग सीमा पर 9 दिसंबर को चीनी सैनिकों ने घुसपैठ की जिसका भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया और उसे खड़ेदने में कामयाब रही। इस खबर ने दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी। तवांग में भारतीय और चीन की सेना के बीच हुई झड़प के इ‍तने दिनों बाद धर्मगुरु दलाई लामा ने रिएक्‍शन दिया है।

तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने सोमवार को कहा कि वह चीन की तुलना में भारत को तरजीह देते हैं और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पसंद हिमाचल प्रदेश का कांगड़ा उनका स्थायी निवास है। तवांग झड़प पर दलाई लामा ने खुलकर कहा मैं चीन की तुलना में भारत को तरजीह देता हूं।

याद रहे तिब्बत पर भी ड्रेसन चीन अपनी नजर गड़ाए बैठा हुआ है। तिब्बत में लगातार चीन घुसपैठ कर रहा है इसलिए दलाई लामा को चीन फूंटी आंख भी नहीं भाता है। वहीं दलाई लामा शुरूआत से लेकर भारत के प्रशंसक रहे हैं।

9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश की तवांग सीमा के तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प के मद्देनजर चीन को उनके संदेश के बारे में पूछे जाने पर दलाई लामा ने कहा कि वह चीन की तुलना में भारत को पसंद करते हैं और रहने के लिए यह सबसे अच्छी जगह है। उन्होंने कहा कि चीन लौटने का कोई मतलब नहीं है।

चीन में बसने के लिए स्थिति पर एक प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्‍होंने कहा दलाई लामा ने कहा स्थिति में सुधार हो रहा है और यह अधिक लचीला होता जा रहा है। उन्‍होंने कहा चीजें सुधर रही हैं। यूरोप, अफ्रीका और एशिया में भी। चीन भी अब अधिक लचीला है। लेकिन चीन लौटने का कोई मतलब नहीं है। मैं भारत को पसंद करता हूं। यह सबसे अच्छी जगह है। कांगड़ा- पंडित नेहरू की पसंद, यह जगह मेरा स्थायी निवास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+