सोनिया गांधी ने पीएम मोदी से पूछा-लॉकडाउन 3.0 के बाद क्या है प्लान ?

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी शसित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बुधवार को बैठक लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की। इस बैठक में सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर जबरदस्त हमला बोला। सोनियां गांधी ने केंद्र सरकार से सवाल पूछा कि, 17 मई के बाद क्या है प्लान? इसके साथ ही उन्होंने पूछा कि, केंद्र ने किस पैमाने के आधार पर लॉकडाउन 3 लागू किया था।

Recommended Video

    Sonia Gandhi ने पूछा सवाल, Lockdown 3.0 के बाद Modi Government का अगला प्लान क्या ? | वनइंडिया हिंदी
     लॉकडाउन पर सोनिया गांधी ने मोदी सरकार को घेरा

    लॉकडाउन पर सोनिया गांधी ने मोदी सरकार को घेरा

    मुख्यमंत्रियों के साथ बुधवार को बैठक में सोनिया गांधी ने कहा कि 17 मई के बाद देश में क्या होगा और 17 मई के बाद कैसे होगा? यह तय करने का सरकार का मापदंड क्या है कि लॉकडाउन कितने लंबे समय तक जारी रहेगा।। उसके पास लॉकडाउन 3.0 के बाद क्या रणनीति है। किसानों को लेकर सोनिया गांधी ने कहा, 'हम अपने किसानों खासकर पंजाब और हरियाणा के किसानों का धन्यवाद करते हैं कि जिन्होंने तमाम दिक्कतों के बावजूद गेंहू की शानदार उपज पैदा करते हुए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की है।'

    लॉकडाउन 3.0 के आगे का क्या प्लान है: मनमोहन सिंह

    लॉकडाउन 3.0 के आगे का क्या प्लान है: मनमोहन सिंह

    वहीं बैठक में शामिल पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि हम सभी लोग जानना चाहते हैं कि सरकार के पास लॉकडाउन 3.0 के आगे का क्या प्लान है। राज्यों के मुख्यमं​त्रियों को लॉकडाउन के तीसरे चरण के बाद की रणनीति के बारे में पता होना चाहिए। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आर्थिक संकट से जूझ रहे राज्यों को तत्काल सहायता की जरूरत है। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि दिल्ली में बैठे लोग जमीनी हकीकत जाने बिना कोविड-19 का जोन तय कर रहे हैं, यह चिंता की बात है।

    गहलोत ने मोदी सरकार पर लगाए अनसुना करने के आरोप

    बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, जब तक व्यापक प्रोत्साहन पैकेज नहीं दिया जाता तब तक राज्य और देश कैसे चलेंगे? बैठक में गहलोत ने बताया कि ​जब से लॉकडाउन लागू हुआ है तब से हमने 10 हजार करोड़ का राजस्व खो दिया है. गहलोत ने आरोप लगाया कि उन्होंने राज्यों के पैकेज के लिए प्रधानमंत्री से अनुरोध किया था लेकिन उन्होंने हमारी बात को अनसुना कर दिया।

    जोन में बांटने के फैसले पर उठाए सवाल

    जोन में बांटने के फैसले पर उठाए सवाल

    पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि, हमने दो दो समितियों का गठन किया है। एक लॉकडाउन के एग्जिट प्लान के लिए बनाई गई है जबकि दूसरी आर्थिक पुनरुद्धार के बारे में रणनीति बनाने का काम कर रही है।अमरिंदर सिंह ने कहा कि दिल्ली में बैठे लोग बगैर जमीनी हकीकत जानें ही जोन के हिसाब से फैसले ले रहे हैं। वहीं पुडुचेरी मुख्यमंत्री नारायणसामी ने भी केंद्र सरकार की ओर से राज्य के जिलों को जोन में बांटने के फैसले पर सवाल उठाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+