पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम फिर मारेगा पलटी, इन जगहों पर हो सकती है बारिश
Weather Updates: इस समय पूरा उत्तर भारत मौसम के उलटफेर से परेशान है, कभी धूप तो कभी कोहरे से परेशान लोगों के लिए अगले दो दिन और भी ज्यादा मुश्किल भरे हो सकते हैं क्योंकि मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण कुछ इलाकों में बूंदा-बांदी संभव है।

बेमौसम बरसात हो सकती है
दिल्ली में आज बादल भी छाए हुए हैं, हालांकि दिल्लीवासियों की सुबह आज भी घने कोहरे से हुई है। लेकिन बादलों की वजह से शाम तक बारिश संभव है। सुबह न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है तो वहीं एक बार फिर राजधानी की आबो-हवा काफी खराब रही, दिल्ली में AQI 331 दर्ज किया गया है।
Recommended Video

बिजली कड़कने के साथ बारिश हो सकती है
तो वहीं जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन उत्तराखंड के चमोली में हल्की बारिश संभव है तो वहीं बंगाल के तापमान में वृद्धि संभव है। आईएमडी के मुताबिक 15 फरवरी के बाद मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र, तेंलगाना और तमिलनाडु में बेमौसम बरसात हो सकती है तो वहीं 16 -20 फरवरी के बीच बिजली कड़कने के साथ ओले पड़ने की संभावना है।

कोहरे का कोहराम रहेगा जारी
जबकि स्काईमेट के मुताबिक उत्तर भारत के कई इलाकों में बिजली कड़कने के साथ बारिश हो सकती है तो वहीं अमृतसर, दिल्ली-एनसीआर, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, सहारनपुर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, लखनऊ, रायपुर, भोपाल, रीवा समेत उत्तर भारत के करीब 22 शहरों में कोहरे का कोहराम अभी जारी रहेगा, हालांकि दिन के तापमान में इजाफा होगा, जिससे कि सर्दी से राहत मिलेगी।
साउथ के मौसम में भी तब्दीली हो सकती हैं...
तो वहीं साउथ के मौसम में भी तब्दीली हो सकती हैं। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि मौसम यहां आम तौर पर उदासीन ही रहने वाला है और दिन में लोगों को अच्छी धूप सेंकने को मिलेगी।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications