सुदीप बनर्जी की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, टीएमसी छोड़ भाजपा में गए सुनील मंडल की सदयस्यता रद्द करने की मांग
सुदीप बनर्जी की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, टीएमसी छोड़ भाजपा में गए सुनील मंडल की सदयस्यता रद्द की जाए
नई दिल्ली। लोकसभा में टीएमसी के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ बीजेपी में गए सुनील मंडल के खिलाफ कार्रवाई के लिए लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी लिखी है। सुदीप बंदोपाध्याय ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को लिखी चिट्ठी में कहा है कि तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा सांसद चुने गए सुनील मंडल अब पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। ऐसे में उनके खिलाफ दलबदल विरोधी कानून के तहत कदम उठाते हुए उनकी ससंद सदस्यता रद्द की जाए।

सुदीप बंद्योपाध्याय ने लोकसभा स्पीकर से कहा है कि सुनील मंडल की सदस्यता निरस्त करने की कार्रवाई तुरंत की जानी चाहिए। बता दें कि सुनील कुमार मंडल पिछले साल 19 दिसंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में बीजेपी में शामिल हुए थे। इस दौरान कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली थी। बीते हफ्ते ही सुनील कुमार मोंडल को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वाय प्लस कैटेगरी की सुरक्षा भी दी है। अब सीआरपीएफ के जवान मंडल को सुरक्षा देंगे।
पश्चिम बंगाल में इस साल अप्रैल-मई में विधानसभा के चुनाव होने हैं। उससे पहले राज्य में जबरदस्त सियासी उठापटक देखने को मिल रही है। खासतौर से तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता में काफी टकराव दिख रहा है। जेपी नड्डा और अमित शाह समेत भाजपा के सभी बड़े नेता लगातार बंगाल का दौरा कर रहे हैं। अमित शाह पश्चिम बंगाल में टीएमसी से लगातार भाजपा में शामिल हो रहे नेताओं को लेकर ये तक कह चुके हैं कि चुनाव तक टीएमसी में नेता ही नहीं बचेंगे और ममता बनर्जी अकेली रह जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications