पुलिस से भिड़े टीएमसी MLA ने कहा- बंगाल में तांडव कर रही है BJP
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में टीएमसी दफ्तर में तोड़फोड़ की गई है। पांडवेश्वर से टीएमसी के विधायक जितेंद्र तिवारी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी बंगाल में तांडव कर रही है। अगर बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं को नहीं रोकती है, तो हम जवाबी कार्रवाई करेंगे, हम चुप नहीं बैठेंगे।

बंगाल में आप जीत गए हैं, लेकिन आप टीएमसी कार्यालय नहीं तोड़ सकते। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से पश्चिम बंगाल में फिर से जो हिंसा का दौर जारी है जो थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। रविवार की रात उत्तर 24 परगना जिले के कांकीनाड़ा में एक और भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
पुलिस से भिड़ गए जितेंद्र तिवारी
तोड़फोड़ की खबर पाकर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो जितेंद्र तिवारी पुलिस अधिकारी से ही भिड़ गए। इतना ही नहीं उन्होंने बीजेपी दफ्तर में ताड़फोड़ की खुली धमकी दे डाली।












Click it and Unblock the Notifications