विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ीं ममता बनर्जी की मुश्किलें, अब विधायक जितेंद्र तिवारी ने दिया इस्तीफा
कोलकाता। 2021 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी में उथल-पुथल मचा हुआ है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। शुभेंदु अधिकारी के बाद पार्टी के विधायक और आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन जितेंद्र तिवारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक जितेंद्र तिवारी 19 दिसंबर को बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।

आपको बता दें कि तिवारी ने कुछ दिन पहले ही पश्चिम बंगाल सरकार को एक पत्र लिखकर इस औद्योगिक शहर को केन्द्रीय कोष से वंचित रखने का आरोप लगाया था।इधर, विधायक पद छोड़ने के एक दिन बाद, बृहस्पतिवार को सुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने पिछले महीने राज्य मंत्रिमंडल से भी इस्तीफा दे दिया था। सूत्रों के मुताबिक, अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी को पत्र लिखकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के अपने फैसले से उन्हें अवगत कराया है।












Click it and Unblock the Notifications