टीएमसी ने अपने नेताओं को कहा- पीएम मोदी के दौरे से पहले ममता बनर्जी के पोस्टरों से पाट दें कोलकाता की गली-गली

टीएमसी ने अपने नेताओं को कहा- पीएम मोदी के दौरे से पहले ममता बनर्जी के पोस्टरों से पाट दें कोलकाता की गली-गली

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने कोलकाता के अपने वार्ड स्तर के नेताओं को कहा है कि पूरे शहर को पार्टी प्रमुख और सीएम ममता बनर्जी के पोस्टरों और पार्टी के झंडों से पाट दिया जाए। पार्टी ने नरेंद्र मोदी के सात मार्च के पश्चिम बंगाल के दौरे से पहले अपनी पार्टी के वार्ड कॉर्डिनेटर्स को ये करने के लिए कहा है।

Recommended Video

    West Bengal Election 2021: TMC छोड़ BJP में आए नेता ने लगाई उठक-बैठक, जानिए क्यों | वनइंडिया हिंदी
    टीएमसी के नारे 'बंगला निजेर मेयेकी चाय' को खूब चलाएं

    टीएमसी के नारे 'बंगला निजेर मेयेकी चाय' को खूब चलाएं

    एचटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टीएमसी ने गुरुवार को अपनी पार्टी के वार्ड संयोजकों और पार्षदों से कहा कि वे शहर के हर नुक्कड़ और गली में पार्टी के झंडे और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीरें लगाएं। साथ ही पार्टी के इलेक्शन के नारे 'बंगला निजेर मेयेकी चाय' जिसका अर्थ है 'बंगाल अपनी खुद की बेटी चाहता है' लिखे जाएं। नरेंद्र मोदी सात मार्च से पश्चिम बंगाल में बीजेपी के चुनाव प्रचार में उतर रहे हैं, सात मार्च तक ये करने को टीएमसी ने अपने नेताओं से कहा है।

    अभिषेक बनर्जी भी थे बैठक में शामिल

    अभिषेक बनर्जी भी थे बैठक में शामिल

    टीएमसी के सांसद अभिषेक बनर्जी, प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी, पश्चिम बंगाल के शहरी विकास मामलों के मंत्री और कोलकाता के महापौर फरहाद हाकिम समेत कई सीनियर नेता गुरुवार को कोलकाता में टीएमसी के पार्टी के वार्ड समन्वयकों और पार्षदों के साथ मुलाकात में शामिल थे। नेताओं को ये सुनिश्चित करने के लिए कहा कि ममता बनर्जी के पोस्टरशहर के हर कोने में लगाए जाएं ताकि एक पॉलिटिकल मैसेज नरेंद्र मोदी तक पहुंचे।

    पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में चुनाव

    पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में चुनाव

    पश्चिम बंगाल में इस महीने और अगले महीने यानी अप्रैल में विधानसभा के चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए आठ चरण में चुनाव कराने का फैसला लिया है। राज्य में 27 मार्च को पहले चरण और 29 अप्रैल को आखिरी चरण का मतदान होना है। 2 मई को चुनाव के नतीजों का ऐलान किया जाएगा। पश्चिम बंगाल में इस समय तृणमूल कांग्रेस की सरकार है और ममता बनर्जी मुख्यमंत्री हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल के साथ-साथ केरल, तमिलनाडु, असम और केंद्रशासित राज्य पुडुचेरी में भी चुनाव हो रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+