पश्चिम बंगाल: हुगली जिले में नहर में गिरी बस, 6 की मौत, 22 घायल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। हुगली जिले के हरिपाल में एक बस के नहर में गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 22 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। स्थानीय लोग और पुलिस की टीम बचाव कार्यों में जुटी है।

West Bengal 5 died, 20 injured when a bus fell into a canal in Hooghly district

पुलिस अधीक्षक सुकेश जैन ने बताया कि ये बस कोलकाता जा रही थी। लेकिन सुबह करीब नौ बजे बस अचानक गोजरमोड़ के निकट डाकतिया खाल नामक नहर में जा गिरी। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। हादसे के दौरान घायलों को हरिपाल अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

हादसे के बाद 5 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि एक शख्स की मौत अस्तपाल ले जाते वक्त हुई। बता दें कि इसी प्रकार के एक साल भर पहले हुए हादसे में पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में स्थित तेहट्टा गांव में एक बस नहर में गिर गई थी, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+