पश्चिम बंगाल: अधिकारियों की बड़ी लापरवाही आई सामने, वोटर आईडी कार्ड में लगा दी कुत्ते की फोटो
कोलकाता। वोटर आईडी कार्ड में किसी का नाम या फिर पिता का नाम या जन्मतिथि गलत होने के कई मामले सामने आते रहे हैं। लेकिन एक शख्स ने अपने वोटर आईडी कार्ड में ऐसी गलती देखी जिसके बाद वह दंग रह गया और अब उसने फैसला किया है कि वह चुनाव आयोग के खिलाफ मानहानि का केस करेगा। दरअसल, सुनील करमाकर को वोटर आईडी कार्ड में उनकी जगह कुत्ते की तस्वीर लगी मिली।

वोटर आईडी पर कुत्ते की फोटो
ये मामला पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद इलाके का है जहां रामनगर गांव के निवासी सुनील करमाकर के वोटर आईडी में कुत्ते का फोटो लगा हुआ है। अधिकारियों की इस लापरवाही से सुनील करमाकर बहुत आहत हैं। करमाकर ने इसे सम्मान से खिलवाड़ बताया। करमाकर ने बताया कि उन्होंने वोटर आईडी में सुधार के लिए आवेदन किया था, जिसके बाद उनको नया वोटर आईडी कार्ड मिला था।
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का मामला
इस नए आईडी कार्ड में उनकी तस्वीर की जगह कुत्ते की तस्वीर लगी हुई है। सुनील करमाकर ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, 'कल मुझे दुलाल समृति स्कूल में बुलाया गया और यह मतदाता पहचान पत्र मुझे दिया गया। मैंने फोटो देखी। वहां के अधिकारी ने हस्ताक्षर कर दिए लेकिन उन्होंने फोटो नहीं देखी। यह मेरी गरिमा के साथ खिलवाड़ है। मैं बीडीओ कार्यालय जाऊंगा और अनुरोध करूंगा कि ऐसा दोबारा न हो।'

अधिकारी का लापरवाही पर गोलमोल जवाब
वहीं, बीडीओ कार्यालय का कहना है कि वोटर आईडी कार्ड में अगर कोई गलती है तो इसमें सुधार किया जाएगा और उनको नया मतदाता पहचान पत्र जल्द ही मिल जाएगा। फोटो में सुधार कर दिया गया है और सुनील करमाकर को फोटो के साथ फाइनल आईडी कार्ड मिल जाएगा। वहीं, कुत्ते की फोटो के साथ वोटर आईडी प्रिंट के सवाल पर अधिकारी ने कहा ये हैरानी की बात है कि इस तरह की लापरवाही कैसे हुई। करमाकर का कहना है, 'जिन लोगों ने मेरा वोटर आईडी कार्ड देखा, वे मजाक उड़ा रहे थे। मैं चुनाव आयोग के खिलाफ कोर्ट में जाऊंगा।'
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications