पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन के दौरान पैसेंजर फ्लाइट पर भी रोक

पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन के दौरान यात्री फ्लाइट पर भी रहेगी रोक

नई दिल्ली। कोलकाता एयरपोर्ट से कल यानी 25 जुलाई और 29 जुलाई को किसी भी यात्री प्लाइट का संचालन नहीं होगा। इन दो दिन राज्य सरकार ने प्रदेश में लॉकडाउन का ऐलान किया है यानी पश्चिम बंगाल में साप्ताहिक लॉकडाउन के दौरान पैसेंजर फ्लाइट पर भी ममता सरकार ने रोक लगा दी है। हालांकि फिलहाल ये आदेश 25और 29 जुलाई के लिए ही है। एयरपोर्ट सूत्रों से बताया है कि पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में लॉकडाउन यानी 25 जुलाई और 29 जुलाई को उड़ान सेवाएं बंद रखने को कहा है।

West Bengal lockdown, no flights from Kolkata airport, West Bengal, Kolkata, lockdown, coronavirus, mamata banerjee, पश्चिम बंगाल, कोलकाता

पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में 25 और 29 जुलाई के पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है। 23 जुलाई को भी लॉकडाउन था। लॉकडाउन के दौरान सभी सरकारी और निजी कार्यालय, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, सरकारी एवं निजी परिवहन के साथ-साथ आपात सेवाओं को छोड़कर अन्य गतिविधियों पर प्रतिबंध है। आपात सेवाओं को छोड़कर सुबह 10 से शाम पांच बजे के बीच व्यक्तियों की आवाजाही भी पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी।

पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को कहा था कि राज्य के कुछ क्षेत्रों में कोरोना वायरस का सामुदायिक संक्रमण हो रह है। राज्य सरकार ने वायरस को फैलने से रोकने के लिए 31 अगस्त तक हर सप्ताह दो दिन के लिए पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है। लॉकडाउन के दिन समीक्षा बैठक के बाद तय किए जाएंगे।

देश में 25 मार्च से संपूर्ण लॉकडाउन लगा था। एक जून से इसमें छूट से दी गई थी। कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद पश्चिम बंगाल के अलावा भी कई राज्यों में अब लॉकडाउन लौट आया है। पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड में भी साप्ताह में दो दिनों का लॉकडाउन लगाया जा रहा है। असम के कई जिलों में लॉकडाउन है। आंध्र प्रदेश, जम्मू कश्मीर, छत्तीसगढ़, मणिपुर, कर्नाटक मे कहीं साप्ताहित को कहीं कुछ जिलों में लॉकडाउन लग रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+