Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

TMC सांसद नुसरत जहां हुईं 'उल्टा रथ यात्रा समारोह' में शामिल, वायरल हुई तस्वीर

कोलकाता। टीएमएसी सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत ने आज कोलकाता में इस्कॉन मंदिर के 'उल्टा रथ यात्रा समारोह' में हिस्सा लिया, समारोह की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, लोग नुसरत जहां की तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं, आपको बता दें कि नुसरत जहां अक्सर धार्मिक समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं, जिसके लिए वो कट्टरपंथियों के निशाने पर भी रहती हैं, लेकिन सांसद नुसरत को इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

Recommended Video

    TMC MP नुसरत जहां उल्टा रथ यात्रा समारोह में पति के साथ शामिल हुईं | वनइंडिया हिंदी
    'उल्टा रथ यात्रा' क्या होती है

    'उल्टा रथ यात्रा' क्या होती है

    आपको बता दें कि बाबा जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र की यात्रा वापसी को 'उल्टा रथ यात्रा' कहते हैं, गुंडिचा मंदिर से भगवान की वापसी यात्रा आषाढ़ शुक्ल पक्ष दशमी को शुरू होती है। वापसी यात्रा को 'बहुदा रथ यात्रा' और 'दक्षिणामुखी यात्रा' भी कहा जाता है क्योंकि रथ दक्षिणी दिशा की ओर बढ़ने लगते हैं। वापसी की यात्रा में सेनापटलि, मंगलपर्ण और बंदापना जैसी कई प्रथाएं शामिल हैं।

    नुसरत जहां ने कोलकाता के कारोबारी निखिल जैन से की है शादी

    आपको बता दें कि फिल्मों की दुनिया से राजनीति में आईं टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने कोलकाता के कारोबारी निखिल जैन से 19 जून 2019 को टर्की के बोडरम सिटी में शादी की थी, जब से उन्होंने शादी की है तब से ही वो लोगों के निशाने पर हैं।

    कट्टरपंथियों के निशाने पर नुसरत जहां

    कट्टरपंथियों के निशाने पर नुसरत जहां

    दरअसल नुसरत मुस्लिम हैं और उन्होंने जैन रीति-रिवाज से शादी की थी, नुसरत जब संसद में सांसद के तौर पर शपथ के लिए पहुंची थीं तो उन्होंने मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र पहन रखा था। इसे लेकर भी मुस्लिम कट्टरपंथियों ने उन पर निशाना साधा था। सिंदूर लगाने को लेकर मौलवियों ने नुसरत के खिलाफ फतवा भी जारी किया था।

    'मैं जन्म से मुसलमान रही हूं और अब भी मुसलमान हूं'

    'मैं जन्म से मुसलमान रही हूं और अब भी मुसलमान हूं'

    अपने खिलाफ फतवा जारी होने की खबरों पर नुसरत जहां ने कहा था, 'मैं उन बातों पर ध्यान नहीं देती जो निराधार हैं, मैं अपना धर्म जानती हूं, मैं जन्म से मुसलमान रही हूं और अब भी मुसलमान हूं। यह विश्वास की बात है। आपको इसे अपने दिल में महसूस करना होगा और दिमाग में नहीं।'

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+