होटल के कमरे में मिला मंत्री के भाई का शव, फैली सनसनी
भुवनेश्वरः उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर के एक होटल में सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति को रहस्मय तरीके से मृत पाया गया। किसी को समझ में नहीं आ रहा था कि ये शख्स कौन है। बाद में पता चला कि ये मृतक पश्चिम बंगाल कृषि विपणन मंत्री तपन दासगुप्ता के भाई गोपाल दासगुप्ता हैं।

जांच में जुटी पुलिस
पश्चिम बंगाल कृषि विपणन मंत्री तपन दासगुप्ता के भाई गोपाल दासगुप्ता की मौत कैसी हुई, इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस द्वारा कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
गोपाल दासगुप्ता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद भी इस बारे में कुछ कहा जा सकता है। बताया जा रहा है कि इस घटना की जानकारी सोमवार को उस वक्त हुई जब होटल का स्टाफ उनकी खोज के दौरान कमरे में पहुंचा।

भुवनेश्वर में ये होटल नयापल्ली इलाके में है होटल
होटल के स्टाफ ने बताया कि गोपाल दासगुप्ता होटल में दो दिनों से ठहरे हुए थे। उडीसा की राजधानी भुवनेश्वर में ये होटल नयापल्ली इलाके में स्थित है। इस घटना की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई।












Click it and Unblock the Notifications