बंगाल चुनाव: BJP की रथयात्रा के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका,विजयवर्गीय का दावा- 6 फरवरी को नड्डा करेंगे उद्घाटन

बंगाल चुनाव: BJP की रथयात्रा के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका, विजयवर्गीय का दावा- 6 को नड्डा करेंगे उद्घाटन

West Bengal Election 2021: BJP Rath Yatra News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2021 से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश भर में रथयात्रा निकालने का प्लान बना रही है। रथ यात्रा के लिए बीजेपी ने ममता बनर्जी सरकार से अनुमति मांगी थी। इसके बाद कलकत्ता हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर बीजेपी के रथयात्रा को रोकने की मांग की गई है। इस मामले पर अगली सुनवाई कलकत्ता हाई कोर्ट में 9 फरवरी को है। इस बीच बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijaywargiya) ने दावा किया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस रथ यात्रा की शुरुआत 6 फरवरी को करेंगे। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि कोर्ट ने फिलहाल रथ यात्रा पर रोक नहीं लगाई है।

Recommended Video

    West Bengal: BJP की रथयात्रा का मिली अनुमति, 6 फरवरी को JP Nadda करेंगे शुभारंभ | वनइंडिया हिंदी
    Kailash Vijayvargiya

    कैलाश विजयवर्गीय ने कहा-फिलहाल HC ने रथ यात्रा पर नहीं लगाई रोक

    न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ''हाई कोर्ट ने 'रथ यात्रा' को स्थगित करने का आदेश नहीं दिया है। इसलिए जिला प्रशासन इसे रोक नहीं सकता है। राज्य में एक विपक्षी पार्टी होने के नाते लोगों के बीच होना हमारा मौलिक अधिकार है। 6 फरवरी को जेपी नड्डा जी रथ यात्रा का उद्घाटन करेंगे। 11 फरवरी को अमित शाह कूचबिहार से एक और यात्रा में शामिल होंगे।''

    स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी ने पश्चिम पंगाल में 5 रथ यात्राएं निकालने के लिए राज्य सरकार से अनुमति मांगी थी। लेकिन पार्टी को स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करने के लिए कह दिया गया था।

    याचिका में कोरोना के नियमों का दिया गया हवाला

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता रामा प्रसाद ने कलकत्ता हाई कोर्ट में बीजेपी की रथ यात्रा स्थगित करने के लिए याचिका दी है। याचिका में अधिवक्ता रामा प्रसाद ने कहा है कि रथ यात्रा के दौरान कोरोना महामारी के नियमों के उल्लंघन और कानून व्यवस्था खराब होने की संभावना है।

    बता दें कि पश्चिम बंगाल में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाला है। अभी तक चुनावों का कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+