बंगाल के राज्यपाल अब बिहार के गवर्नर
बिहार। वरिष्ठ भाजपा नेता व बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी अब बिहार के राज्यपाल हो गए हैं। केशरीनाथ त्रिपाठी ने बिहार राज्य के राज्यपाल के रूप में शपथ ले ली है। हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश रेखा एम दोषित ने केशरीनाथ त्रिपाठी को गोपनीयता की शपथ दिलाई।

हालाकि केशरीनाथ त्रिपाठी पश्चिम बंगाल के भी राज्यपाल रहेंगे। बिहार के राज्यपाल के रूप में उनके पास अतिरिक्त प्रभार रहेगा। वह डॉ. डीवाई पाटिल का स्थान लेंगे।
वकालत करते थे त्रिपाठी
संविधान विशेषज्ञ त्रिपाठी का जन्म इलाहाबाद में हुआ था। वह इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकालत करते थे। त्रिपाठी तीन बार 1991, 1997, 2002 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बिहार के राज्यपाल तौर पर शपथ लेने के बाद केशरीनाथ त्रिपाठी ने बताया कि वह जनता के कल्याण के लिए काम करना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications