पश्चिम बंगाल सरकार ने 2 सप्ताह के लिए बढ़ाया लॉकडाउन, लेकिन 8 जून से खुलेंगे शॉपिंग मॉल और..
कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने शर्तों के साथ अगले 2 सप्ताह के लिए यानी 15 जून तक लॉकडाउन का विस्तार करने का निर्णय लिया है। हालांकि बंगाल सरकार ने 8 जून से प्रभावित क्षेत्रों बाहर रेस्त्रां, होटल और शॉपिंग माल्स को खोलने की अनुमति दे दी है। वहीं,1 जून से टीवी और सिनेमा प्रोडक्शन दोबारा शुरू करने की भी अनुमति देने का फैसला किया है

Recommended Video
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि राज्य में 15 जून तक विस्तारित लॉकडाउन के दौरान कंटेनमेंट जोन में सख्ती रहेगी, लेकिन शेष स्थानों पर पूर्व की तुलना में और अधिक छूट दी जाएगी। इसके अलावा एक जून से टीवी और सिनेमा प्रोडक्शन दोबारा शुरू करने की भी अनुमति देने का फैसला किया है, इनमें वेब-पोर्टल और ओटीटी प्लेटफॉर्म भी शामिल हैं। आदेश में कहा गया है कि एक यूनिट में 35 से अधिक व्यक्ति नहीं होंगे।
Hotels, restaurants as well as shopping malls are allowed to operate from 8th June, in the areas outside the affected areas: Government of West Bengal. #COVID19 https://t.co/Mk3HBCsfpw
— ANI (@ANI) May 30, 2020

हालांकि सरकार ने कहा कि प्रभावित इलाकों- कंटेनमेंट जोन- में लॉकडाउन आगे भी लागू रखा जाएगा, जो कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक है। वहीं सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों को दोबारा चालू करने के लिए अन्य इलाकों में गतिविधियों को शुरू किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications