लॉकडाउन का जायजा लेने आई केंद्र की टीम का पूरा सहयोग किया जाएगा: पश्चिम बंगाल

नई दिल्ली। कोरोना संकट से पूरा देश एकजुट होकर लड़ रहा है। लेकिन इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार की टीम आईएमसीटी (इंटर मिनिस्ट्रीयल सेंट्रल टीम) को प्रदेश में आने से रोक लगा दी थी। ममता सरकार के इस फैसले के बाद प्रदेश के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने आरोप लगाया था कि ममता बनर्जी संविधान की अवहेलना कर रही हैं। लेकिन इस बीच पश्चिम बंगाल ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर केंद्रीय टीम के प्रदेश दौरे के दौरान हर संभवन मदद की भरोसा दिलाया है।

Recommended Video

    Lockdown : Kolkata की सड़कों पर लोगों का हाल लेने निकलीं Mamta Banerjee, मांगी माफी | वनइंडिया हिंदी
    mamata

    पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव ने केंद्रीय गृह सचिव को पत्र लिखा है, जिसमे उन्होंने कहा कि केंद्रीय टीम को प्रदेश में लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लेने के दौरान हर संभव मदद की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि यह सही नहीं है कि केंद्रीय टीम को प्रदेश सरकार की ओर से सहयोग नहीं किया गया। मैं आपको इस बात का पूरा भरोसा दिलाना चाहता हूं कि प्रदेश में केंद्र सरकार के निर्देशों व सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है।

    इससे पहले केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने भी पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा को पत्र लिखकर कहा कि मंत्रालय के ध्यान में लाया गया है कि कोलकाता और जलपाईगुड़ी में इंटर-मिनिस्ट्रीयल सेंट्रल टीमों के लिए राज्य और स्थानीय प्रशासन की ओर से जरूरी सहयोग नहीं किया गया। इन टीमों को क्षेत्रों का दौरा करने, स्वास्थ्यकर्मियों से मिलने और जमीनी स्तर को जानने से रोका गया। इससे पहले पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को खत लिखकर नाराजगी जाहिर की थी। पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने केंद्र के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार की टीम कैसे कोलकाता में लैंड कर सकती है जबकि हमें सिर्फ 15 मिनट पहले ही इस संबंध में सूचना दी गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+