पश्चिम बंगाल: मालदा में प्लास्टिक फैक्ट्री में धमाका, पांच लोगों की मौत

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में हुए धमाके में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हैं। मालदा के सुजापुर इलाके में ये फैक्ट्री स्थित है, जिसमें हादसा हुआ है। स्थानीय प्रशासन और दमकर की कई गाड़ियां मौके पर हैं और हालात पर काबू करने की कोशिश कर रहे हैं। धमाके की वजह क्या हैं, इसको लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

West Bengal Five people died in an explosion at a plastic factory in Sujapur Malda

स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, दिन में करीब 11 बजे सुजापुर की प्लास्टिक फैक्ट्री में धमाका हुआ। जिसके बाद पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची और फंसे लोगों को मलबे से जिंदा लोगों को निकालने का काम शुरू किया। फैक्ट्री में काम करने वाले पांच लोगों की मौत की पुष्टि अब तक हो चुकी है।

पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंद्धोपाध्याय ने जानकारी दी है कि राज्य सरकार हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि देगी। उन्होंने ये भी बताया कि शहरी विकास मंत्री मालदा के लिए निकल चुके हैं और वो खुद जाकर मौके का मुआयना करेंगे।

पश्चिम बंगाल गृह विभाग ने धमाके को लेकर उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया है कि फैक्ट्री में बम बनाए जा रहे थे और इसी वजह से धमाका हुआ। बताया गया है कि डीएम और एसपी दोनों मौके पर हैं और मामले पर नजदीक से नजर रखे हुए हैं।

ये भी पढ़ें- ईडी के सामने पेश हुए पंजाब सीएम के बेटे रणिंदर सिंह, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+