पश्चिम बंगाल: कोलकाता के बागबाजार कॉलोनी में भीषण आग, दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर मौजूद

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बागबाजार कॉलोनी में भीषण आग की घटना से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम बागबाजार कॉलोनी में स्थित स्लम एरिया में आग लगी है, कई घर इसकी चपेट में आए हैं। मौके पर दमकल की आठ गाड़ियां मौजूद हैं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए जरूरी कदम उठा रहे हैं। इस हादसे में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है, आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल सका है।

West Bengal Fire breaks out at a colony in Baghbazar area of Kolkata

इस बीच पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बागबाजार वीमेंस कॉलेज के पास क्षीरोद विद्याविनोद एवेन्यू के स्लम एरिया में आग लगी है। कई घर आग की चपेट में आ गए हैं, 20 दमकलकर्मी राहतबचाव कार्य में लगे हुए हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। कोलकाता के एक वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, "आग लगने का कारण ज्ञात नहीं है। फायरमैन आग से निपट रहे हैं और उम्मीद है कि स्थिति जल्द ही नियंत्रण में होगी।

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज आग लगने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले मणिकटला क्षेत्र में एक गोडाउन में आग लग गई, जिसमें से पांच फायर टेंडर घटनास्थल पर पहुंच थे और आग पर काबू पाया। पुलिस ने कहा कि हादसे के एक घंटे के भीतर आग को बुझा दिया गया था, इस कारण कोई हताहत या घायल नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र से आ रहे ट्रक ने गुजरात में 3 बाइकों को टक्कर मारी, फिर पलट भी गया, सगी बहनों समेत 3 की जान गई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+